27 APRSATURDAY2024 12:43:00 AM
Nari

ड्रग केस: कोर्ट ने रिया के भाई को दी बड़ी राहत, 3 महीने बाद जेल से आए बाहर

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Dec, 2020 04:57 PM
ड्रग केस: कोर्ट ने रिया के भाई को दी बड़ी राहत, 3 महीने बाद जेल से आए बाहर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 5 महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी तक उनके निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। वहीं सुशांत केस में सामने आए ड्रग एंगल में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। उन पर ड्रग्स के लेन-देन का आरोप लगा था। वहीं हाल ही में शौविक चक्रवर्ती को 3 महीने बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो आज मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने शौविको जमानत दे दी। शौविक से पहले उनकी बहन रिया चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ मेंबर सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को इस केस में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बता दें एनसीबी ने शौविक को 5 सिंतबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है अक्तूबर के महीने में बॉम्बे हाइकोर्ट ने रिया को एक लाख रुपए का मुचलके पर जमानत दी थी। लेकिन इसके साथ ही रिया को कहा गया था कि उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करवाना होगा। इसके अलावा उन्हें मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी भी लेनी होगी। जब पूछताछ के बुलाया जाए तो उन्हें पेश होना होगा। साथ ही रिया को पास के पुलिस स्टेशन में हर रोज अपनी हाजिरी लगानी होगी। वहीं एनसीबी के दफ्तर में भी रिया को महीने में एक बार हाजिरी लगानी होगी।

Related News