06 MAYMONDAY2024 8:43:02 AM
Nari

पति की गिरफ्तारी के बाद टूट गई थीं Shilipa Shetty, छोड़ना चाहती थी देश!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Oct, 2023 06:27 PM
पति की गिरफ्तारी के बाद टूट गई थीं Shilipa Shetty, छोड़ना चाहती थी देश!

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के चलते खूब चर्चा में रहे हैं। इसके चलते उनको जेल की हवा भी खानी पड़ी। ये वक्त शिल्पा शेट्टी और पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल था। राज ने साल 2021 में 2 महीने मुंबई के आर्थर रोड जेल में बिताए थे। लेकिन उस मुश्किल घड़ी में शिल्पा शेट्टी ने हार नहीं मानी और पति का सपोर्ट सिस्टम बनी थीं।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत करते हुए राज ने बताया कि वो दिन बड़ी मुश्किल से कटे थे। वहीं वाइफ शिल्पा शेट्टी भी इस घटना के बाद से बहुत परेशान थीं। वो देश छोड़कर जाने की भी सोच रही थीं। वो बताते हैं,- 'मेरी पत्नी पहली वो इंसान थी जिसने पूछा क्या तुम विदेश में रहना चाहते हो? तुमने लंदन में अपना सब कुछ छोड़ दिया, तुम वहीं पले बढ़े थे। तुम भारत में मेरी वजह से सेटक हुए। लेकिन अगर तुम चाहते होत तो ये देश छोड़ देते हैं और विदेश जाकर सेटल डाउन होते हैं।' इस पर राज ने कहा था,- 'मुझे भारत से प्यार है। मैं ये देश नहीं छोडूंगा। लोग बड़े- बड़े कांड करके, हजारों कमाकर देश से निकाल जाते हैं। लेकिन मैंने कुछ भी नहीं किया है। इसलिए मैं देश नहीं छोड़ूंगा।' वो आगे बताते हैं कैसे शिल्पा ने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया और जीने की नई राह दिखाई।

PunjabKesari

वो बताते हैं वो टूट गए थे कि उनके चलते मीडिया उनके पत्नी, बच्चों और पेरेंट्स के पीछे पड़ गया। वो वाकई में बड़े बुरे दिन थे। राज को यकीन है कि सच सामने आएगा। राज बहुत जल्दी अपने scandel की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म UT 69 के जरिए पेश करेंगे। ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PunjabKesari

Related News