22 APRWEDNESDAY2026 5:47:13 PM
Nari

लड़की को बंधक बनाकर 12 दिन तक रेप; फिर ऑटो चालक ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 22 Apr, 2026 04:29 PM
लड़की को बंधक बनाकर 12 दिन तक रेप; फिर ऑटो चालक ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां पर एक लड़की अपने फेसबुक वाले दोस्त से मिलने पहुंचीं थी। जब वो होटल में उसे मिलने गई तो लड़के ने उसे वहां पर कैद कर लिया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। दरिंदे ने 12 दिनों तक एक कमरे में कैद करके लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।
PunjabKesari

हैवानियत की सारी हदें पार

जानकारी के मुताबिक, लड़की उत्तराखंड की रहने वाली थी और पिछले दो साल से आगरा में रह रही थी। फेसबुक पर उसका एक दोस्त बन गया और उसने लड़की को मिलने के लिए आगरा के एक होटल में बुला लिया। जब लड़की उसे मिलने के लिए पहुंचीं तो उसने कमरे कैद करके 12 दिन तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 12 दिन बाद जब लड़की को मौका मिला तो वो किसी तरह वहां से भागी और रास्ते में ऑटो वाले से लिफ्ट ली। ऑटो चालक भी दरिंदा निकला। वो जबरन लड़की को खेत में ले गया और वहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें: दुखद खबर! दुनिया को अलविदा कह गई यह मशहूर ब्यूटी क्वीन, 31 साल की उम्र में निधन

अर्धनग्न हालत लड़की ने मचाया शोर

दरिंदों ने मिलकर महिला को दरिंदरी का शिकार बनाया। खुद को बचाने के लिए जब अर्धनग्न हालत में महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच-पड़ताल में जुट गई है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।  
 

Related News