01 MAYWEDNESDAY2024 7:55:46 AM
Nari

सऊदी अरब में रेड हार्ट इमोजी भेजना अपराध, पकड़े जाने पर 20 लाख का फाइन और हो सकती है जेल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Feb, 2022 10:57 AM
सऊदी अरब में रेड हार्ट इमोजी भेजना अपराध, पकड़े जाने पर 20 लाख का फाइन और हो सकती है जेल

सऊदी अरब में कानून कितने कड़े हैं ये तो हर कोई जानता ही होगा। मगर ये कानून किसी द्वारा अपराध करने पर उसे मिलते सुना होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि डेली लाइफ में की गई कोई गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है और इसके लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है? जी हां, ये ही सच है। बता दें, आप जिंदगी में लोग एक-दूसरे को व्हाट्सऐप पर लाल दिल का इमोजी भेजते हैं। यह सामने वाले के प्यार को दर्शाता है। मगर सऊदी में इस इमोजी को भेजना एक अपराध की तरह माना गया है। इसके कारण व्यक्ति को 20 लाख रुपए का जुर्माना लगने के साथ जेल होने की नौबत भी आ सकती है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ा कानून...

जीरो टॉलरेंस नीति

बता दें, सऊदी अरब में आईटी कानून बड़े सख्त है। यहां पर व्हाट्सऐप ऐप के जरिए लाल दिल का इमोजी किसी को भेजना मना 
 है। ऐसा इमोजी सेड करना उत्पीड़न वाला अपराध माना जाता है। अगर किसी द्वारा यह इमोजी सेंड करने पर सामने वाला उसके खिलाफ शिकायत कर दें तो इसे उत्पीड़न अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। सऊदी अरब में ऐसे अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। इसके साथ ही इसमें लाल दिल वाले इमोजी को यौन अपराधों से जोड़ा जाता है। 

PunjabKesari

इमोजी भोेजने पर हो सकता 20 लाख का जुर्माना

खबरों की मानें तो किसी द्वारा लाल रंग के दिल का इमोजी सेंड करने पर किसी द्वारा शिकायत दर्ज करने पर सामने वाले को आरोपी माना जाएगा। इसके लिए सेंडर को 100000 सऊदी रियाल से अधिक का फाइन हो सकता है। इसके अलावा सेंडर को 2 साल की जेल या फाइन के साथ जेल भी हो सकती है। 

अगर व्यक्ति बार-बार करें गलती 

अगर कोई व्यक्ति बार-बार इस तरह का इमोजी भेजे तो इसे कानून तोड़ना माना जाएगा। इसके लिए उस शख्स को 300000 सऊदी रियाल का फाइन भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही उसे 5 साल कैद की सजा या फाइन के साथ कैद हो सकती है। 

PunjabKesari

सऊदी में सख्त हैं सोशल मीडिया यूज करने पर कानून 

सऊदी अरब में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर कानून बड़े सख्त है। इसमें लाल इमोजी भेजना किसी की भावना को ठेस पहुंचा माना जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी दो लोगों के बीच जबरन दखल देना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इमोजी या तस्वीर शेयर करने पर भी सख्त चेतावनी दी गई है। सऊदी अरब के एंटी हरासमेंट सिस्टम के मुताबिक, हरासमेंट को बयान, कार्य या इशारे द्वारा समझा जा सकता है। इसके साथ ही लाल रंग के दिल वाले इमोजी भेजने को यौन अपराधों के साथ जोड़ा गया है। 

Related News