25 APRTHURSDAY2024 1:12:08 AM
Nari

घुमक्कड़ सारा ने 2021 में किया खूब Enjoy, वीडियो में दिखाए इस साल के Best Moments

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Dec, 2021 04:24 PM
घुमक्कड़ सारा ने 2021 में किया खूब Enjoy, वीडियो में दिखाए इस साल के Best Moments

एक्ट्रेस सारा अली खान ने  कुछ ही समय में बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली है। वह खूबसूरती के साथ- साथ अपने सिंपल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। चुलबुली सारा को  ट्रेवलिंग का कितना शौक है, ये तो उनकी तस्वीरों में दिखाई दे ही देता है। अब उन्होंने 2021 के आखिरी दिन में अपनी जिंदगी से जुड़े Best Moments फैंस के साथ शेयर किए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस साल के अपने अनुभवों को शेयर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा-  2021 के पल जिन्होंने मुझे जिंदा होना महसूस कराया। इस वीडियो में एक्ट्रेस कभी हाइकिंग, ट्रैकिंग तो कभी जानवरों के साथ खेलती नजर आ रही है। 

PunjabKesari

वीडियो में सारा पड़ाहों पर चढ़ती हुई भी दिखाई दे रही है, वहीं कभी 'जलपरी' बन गोते लगाती हुई नजर आई।  ​वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ का डायलॉग ‘दिलों में बेताबियां लेकर चल रहे हो तो जिंदा हो तुम’ सुनाई दे रहा है। लोगों को सारा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari
सारा  को घूमना, एडवेंचर, खाना और कई नई चीजों को लेकर एक्सपीरियंस करना  काफी पसंद है,  जो उनकी वीडियो में देखा जा सकता है। वह इससे पहले भी अलग-अलग जगहों से अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

PunjabKesari
 

Related News