06 MAYMONDAY2024 6:10:42 PM
Nari

सना खान के लाडले का हुआ Grand Welcome, फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jul, 2023 05:42 PM
सना खान के लाडले का हुआ Grand Welcome, फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक

एक्ट्रेस रह चुकी सना खान ने कुछ दिन पहले ही अपने पहले बच्चे बेबी बॉय का स्वागत किया है। मां बनने के बाद सना हर पल बहुत ही अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने से जुड़ी अपडेट्स भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। अब हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पति ने बेटे और न्यूली मॉम का ग्रैंड वेलकम किया है। 

फैंस के साथ शेयर की वीडियो 

हाल में नई मां बनी सना ने अपने बेटे का घर में स्वागत किया है। वहीं उनके पति ने सना को काफी अच्छा सरप्राइज दिया है। पति के सरप्राइज के बाद एक्ट्रेस काफी खुश हो गई हैं। वहीं अगर उनके लुक की बात करें तो सना ने ब्लैक कलर का बुर्का पहना हुआ है और अपने नए बेटे को गोद में उठाया हुआ है। वीडियो में वह काफी खुश भी दिख रही हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

घर को दिया अलग डेकोर लुक

वहीं पूरे घर को उनके पति ने व्हाइट और ब्लू कलर के बैलून्स के साथ सजाया गया है। व्हाइट इंटीरियर पर किया हुआ यह इंटीरियर काफी अच्छा दिख रहा है। वहीं डेकोरेशन देख सना खान काफी खुश हो रही हैं। वहीं अपने बेटे के साथ बात करती भी नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

वीडियो के साथ दिया शानदार कैप्शन 

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी बहुत ही प्यारा सा लिखा है। सना ने लिखा कि - 'हमारे जिगर के टुकड़े का घर में स्वागत, सैयद तारिक जामिल माशाअल्लाह।' हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस ने बेटे चेहरा नहीं दिखाया है। वहीं सना ने इस सरप्राइज के लिए पति का शुक्रिया भी किया है। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि अनस ने यह सब अकेले कैसे मैनेज किया है।

PunjabKesari
 

Related News