29 APRMONDAY2024 3:42:48 AM
Life Style

सवारियों को पीछे बैठाकर ऑटो पर घूमने निकले सलमान, लोग बोले- इतना हैंडसम ड्राइवर पहले कभी नहीं देखा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Dec, 2021 11:29 AM
सवारियों को पीछे बैठाकर ऑटो पर घूमने निकले सलमान, लोग बोले- इतना हैंडसम ड्राइवर पहले कभी नहीं देखा

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी सांप के काटने को लेकर तो कभी अपने जबरदस्त डांस को लेकर वह साेशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटाेर रहे हैं, अब भाई जान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। उन्हे अचानक यूं सड़कों पर घूमते देख लोग हैरान रह गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सलमान अपनी कार से उतर कर ऑटो में सवार हो जाते हैं और फिर खुद ही इसे चलाना शुरु कर देते हैं। इस ऑटो में कुछ सवारियां भी बैइी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सलमान के फार्म हाउस से निकलने का है।

 

इस दौरान सलमान कैजुअल लुक में नजर आए। ब्लू टी-शर्ट- शॉर्ट्स के साथ उन्होंने कैप भी पहनी हुई है। लोगों को जैसे ही पता वला कि सलमान ऑटो चला रहे हैं तो लोग उन्हे देखने के लिए दौड़ उठे। भाई जान का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इससे पहले हमने  कभी इतना हैंडसम ऑटो रिक्शा ड्राइवर नहीं देखा। 


 

Related News