27 APRSATURDAY2024 2:40:02 AM
Nari

गलत दिशा में खाया खाना भी बना देता है कर्जदार, जानिए कैसे?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 10 Sep, 2019 06:05 PM
गलत दिशा में खाया खाना भी बना देता है कर्जदार, जानिए कैसे?

वास्तु के अनुसार दिशाएं हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व रखती हैं। जीवन में जहां खुशियां हैं वहां परेशानियों का आना भी जायज है, मगर कई बार यह मुसीबतें इतनी बढ़ जाती हैं कि इनका सामना करना आम इंसान के बस नहीं रह जाता। यदि आप वास्तु में यकीन रखते हैं तो इस शास्त्र में जीवन की कठिनाइयों से निपटने के कुछ आसान रास्ते बताए गए हैं। तो चलिए आज बात करते हैं उन्हीं में से एक खास विषय के बारे में...

PunjabKesari,nari

दिशाएं... घर का बेडरुम, बाथरुम, किचन और बहुत सारी चीजें वास्तु के अनुसार बनाने से जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं। उसी तरह सही दिशा में बैठकर भोजन करना भी जीवन में बहुत महत्व रखता है। जी हां, सही दिशा में बैठकर खाया भोजन जहां हमें जीवन में कई परेशानियों से बचाकर रखता है वहीं हमारी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध होता है। आइए जानते हैं कैसे...

दक्षिण दिशा में बैठकर करें भोजन

यदि आप जीवन में यश प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठकर भोजन करना शुभ रहेगा। इस दिशा में बैठकर भोजन खाने से आपको जीवन में बहुत जल्द और आसान तरीके से तरक्की प्राप्त होगी। साथ ही घर की यह दिशा आपके स्वास्थय से भी काफी हद तक जुड़ी है, जी हां, इस दिशा में बैठकर भोजन खाने से आपका शरीर हमेशा फिट और तंदरुस्त रहता है। 

उत्तर-पूर्व दिशा नहीं रहती सही

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करने खाना देरी से हजम होता है। जिस वजह से आपकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। साथ ही औऱ भी कई तरह की शारीरिक परेशानियां आपको तंग करती है इसलिए आज से ही घर की इस दिशा में बैठकर भोजन करना छोड़ दें। 

PunjabKesari,nari

आर्थिक स्थिति में सुधार

जिस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, उसके लिए पश्चिम दिशा में बैठकर भोजन करना लाभदायक रहता है। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से सिर पर चढ़ा कर्ज भी बहुत जल्द उतर जाता है। इसके उल्ट उत्तर दिशा में बैठकर भोजन करने से इंसान कर्जदार बनता है।

PunjabKesari,nari

जमीन पर बैठ करें भोजन

भोजन हमेशा पालथी मारकर करना चाहिए, इससे घर में बरकत बड़ती है। कुर्सी पर बैठकर टांग हिलाते हुए भोजन करने से अन्न का अपमान होता है, जिसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News