28 APRSUNDAY2024 10:22:41 PM
Nari

Republic Day परेड में महिला अफसरों ने रचा इतिहास, पहली बार लीड की 3 सेनाओं की टुकड़ी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Jan, 2024 02:42 PM
Republic Day परेड में महिला अफसरों ने रचा इतिहास, पहली बार लीड की 3 सेनाओं की टुकड़ी

पूरे देश में इस समय 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस बार ये इसलिए खास है क्योंकि इस बार कर्तव्य पथ पर होनी वाली परेड काफी हद तक महिला केंद्रति है। ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ थीम पर होने वाले परेड  कार्यक्रम की शुरुआत 100 महिला कलाकरों ने शंख, नगाड़े जैसे music instruments से की।  बता दें इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने दूसरी बार राजपथ पर पर तिरंगा फहराया और परेड का हिस्सा बनीं।

PunjabKesari

तीनों सेनाओं की टुकड़ी को महिला अफसरों ने पहली बार किया लीड

आपको बता दें कि देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार तीनों सेनाओं की टुकड़ी को महिला अफसरों ने लीड किया है। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर अलग-अलग तरह की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य व पराक्रम की झलक भी देखने को मिले। कर्तव्य पथ पर पहली बार महिला सैनिकों की टुकड़ी ने ट्राई-सर्विस कंटिंजेंट की परेड निकाली है। इसमें अग्निवीर की टुकड़ी भी शामिल हुई है। कैप्टन संध्या ने इस टुकड़ी का नेतृत्व किया है। इनका मोटो है- सेवा और सहायता। यह संपूर्ण देश के लिए गर्व महसूस करने वाली बात है।

PunjabKesari

पहली बार दिल्ली पुलिस की परेड में सिर्फ महिलाएं दिखीं

ये ही नहीं, पहली दिल्ली पुलिस की ओर से परेड में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। मार्चिंग दस्ते में कुल 194 महिला हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल ने हिस्सा लिया। इनका नेतृत्व IPS ऑफिसर श्वेता के सुगथन कर रही थीं। अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च किया।
PunjabKesari

Related News