07 OCTMONDAY2024 7:04:28 PM
Nari

दीपिका की बेटी का हुआ बॉलीवुड डेब्यू, रणवीर ने बताया  'सिंघम अगेन' में क्या है 'बेबी सिंबा' का रोल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Oct, 2024 04:56 PM
दीपिका की बेटी का हुआ बॉलीवुड डेब्यू, रणवीर ने बताया  'सिंघम अगेन' में क्या है 'बेबी सिंबा' का रोल

नारी डेस्क : रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ किया गया जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस मौके पर वैसे तो पूरी स्टारकास्ट पहुंचीं, लेकिन न्यूली डैड रणवीर सिंह ने अपनी बातों से पूरा माहाैल ही बदल डाला। इस दौरान उन्होंने लाडली बेटी को लेकर भी कई बातें की।

PunjabKesari
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर ने दीपिका की कमी पूरी कर दी। उन्होंने फैंस से कहा- 'दीपिका तो बेबी के साथ बिजी है। तो इसलिए आ नहीं पाई। मेरी ड्यूटी नाइट को है तो मैं आ गया। इतने सारे स्टार्स हैं हमारे पिक्चर में। तो मैं बता दूं कि ये मेरी बेबी का डेब्यू है। बेबी सिम्बा।' उन्होंने कहा-  'क्योंकि दीपिका शूटिंग के टाइम पर प्रेग्नेंट थी तो लेडी सिंघम, सिम्बा और बेबी सिम्बा की तरफ से आप सबको एडवांस में हैप्पी दिवाली। इंजॉय करें। दिवाली मनाएं परिवार संग। बस आपके प्यार और दुआ के लिए।'

PunjabKesari
लगभग 5 मिनट लंबा स्टार-स्टडेड ट्रेलर एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर में अजय देवगन को बाजीराव सिंघम के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाया गया है, जिसमें उनका सामना अर्जुन कपूर से होता है।  फिल्म में करीना कपूर अजय की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सिम्बा और सूर्यवंशी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं। कॉप यूनिवर्स में एक नया नाम दीपिका पादुकोण का है, जिन्हें 'लेडी सिंघम' के रूप में पेश किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


 हाल ही में, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी फ्रैंचाइज़ी से दिलचस्प दृश्य साझा करके प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे सिंघम सीरीज़ पिछले कुछ सालों में विकसित हुई है। इसमें 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के दृश्यों के साथ-साथ प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी शामिल हैं। वीडियो के अंत में, प्रशंसकों को अजय देवगन की उनके प्रतिष्ठित किरदार में झलक मिलती है।

Related News