
नारी डेस्क :बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में न्यूयॉर्क में एक शादी में शामिल हुए, जहां दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यह शादी दीपिका की सबसे अच्छी दोस्त स्नेहा रामाचंदर की थी, जो अपने प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए चर्चा में आ गई।
शादी में दिखा रणवीर का एनर्जी से भरा अंदाज
वायरल तस्वीरों और वीडियो में रणवीर सिंह डांस फ्लोर पर पूरे जोश के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। उनकी एनर्जी और मस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि रणवीर जहां जाते हैं, वहां माहौल अपने आप बन जाता है।
दीपिका के लुक पर दिल हारे फैंस
वहीं दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत और शालीन अंदाज में नजर आईं। वह दूल्हा-दुल्हन और अपनी सहेलियों के साथ पोज देती दिखीं। फैंस दीपिका की सादगी और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, “दुआ की मम्मी बहुत खूबसूरत लग रही हैं”, तो किसी ने कहा, “ओह माय गॉड दीपिका, आप और रणवीर दोनों कमाल लग रहे हैं।”
रेडिट पर वायरल हुईं तस्वीरें
रणवीर और दीपिका की ये फोटोज सबसे पहले Reddit पर सामने आईं, जिसके बाद वे तेजी से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गईं। दोनों की बॉन्डिंग और खुशमिजाज अंदाज को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।
किसकी शादी में पहुंचे थे दीपिका-रणवीर?
दीपिका की बेस्ट फ्रेंड स्नेहा रामाचंदर की शादी क्रिस रॉसी से हुई है। इस खास मौके पर दीपिका और रणवीर दोनों ने शादी की खुशियों को पूरे दिल से एन्जॉय किया।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं दीपिका और रणवीर?
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह एटली की एक्शन फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी और ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2’ भी उनकी अपकमिंग फिल्मों में शामिल है।
वहीं रणवीर सिंह हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब वह ‘धुरंधर 2’ में दिखाई देंगे, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।