19 APRFRIDAY2024 1:57:51 PM
Nari

प्रियंका ने खोले शादी के राज, बताया क्यों की 10 साल छोटे निक से शादी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Jan, 2020 03:16 PM
प्रियंका ने खोले शादी के राज, बताया क्यों की 10 साल छोटे निक से शादी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा व विदेशी निक जोनम लवी-डबी कपल्स में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर दोनों अपने खूबसूरत व लविंग मूंमेंट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिन्हें ढेरों कमेंट्स भी मिलते हैं। मगर, आज लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन चुकी निक्यंका को भी कभी अपने रिलेशशिप के लिए ट्रोल होना पड़ा था।

 

दरअसल, प्रियंका निक से 10 साल बड़ी है। यही वजह है कि जब इन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया तो लोगों ने इन्हें जमकर ट्रोल किया। मगर, कहते हैं कि जब कोई प्यार में होता है तो वो रंग-रुप या उम्र नहीं देखता। वैसे ही प्रियंका-निक के साथ भी हुआ। लोगों की नेगिटिव बातों को इग्नोर करते हुए दोनों शादी के बंधन में बंध गए और आज हैप्पी कपल्स में से एक हैं।

Image result for Priyanka nick pic,nari

पिछले महिले ही दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई, जिसमें प्रियंका ने निक को बहुत सुंदर गिफ्ट भी दिया। यह कपल काफी केयरिंग और प्यार करने वाले है। दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के रीति-रिवाजों को मानने के साथ सम्मान भी देते है।

मगर क्या आप जानती हैं कि इन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर निक की ऐसी कौन-सी बात थी, जिसपर प्रियंका अपना दिल दे बैठी थी।

निक के सॉन्ग से हुई थी इम्प्रेस

एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी शुरू होने के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने निक के सॉन्ग ’क्लोज’ को देखा जिससे इम्प्रेस हो उन्होंने निक को डेट करने का सोचा था। साथ ही उन्हें निक जोनस सॉन्ग में इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक से शादी करने का फैसला लिया।

नए सॉन्ग में दिखेंगे साथ

वैसे तो यह कपल पहले भी सकर’सॉन्ग में नजर आ चुका है। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब जल्द ही दोनों जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक एलबम में दूसरी बार दिखाए देंगे। इनके इस सॉन्ग का पोस्टर भी शेयर हो चुका है। साथ ही इस गाने में इनकी रियल लाइफ लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। इनकी इस एलबम में के फर्स्ट लुक में प्रियंका ने वाइट कलर की लूज फिटिंग शर्ट पहनी है। साथ ही इस फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। निक ने इस सॉन्ग का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को शेयर किया है।

Related image,nari

वहीं इनके करियर की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म ’द स्काई इज पिंक थी। जिसमें उन्होंने फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके अलावा प्रियंका अमेजन स्टूडियो की सीरीज ’सिटाडेल’ में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडन के साथ दिखाई देगी। 

Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News