25 MARTUESDAY2025 6:10:42 AM
Nari

इस महिला के पैरों में सिर झुकाते नजर आए प्रेमानंद जी महाराज, वीडियो देख भक्त हुए हैरान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Feb, 2025 02:48 PM
इस महिला के पैरों में सिर झुकाते नजर आए प्रेमानंद जी महाराज, वीडियो देख भक्त हुए हैरान

नारी डेस्क: आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज काफी लोकप्रिय संतों में से एक हैं। उनका आशीर्वाद लेने के लिए लोग दूर दूर से वृंदावन आते हैं। विराट-अनुष्का से लेकर मीका सिंह तक कई सेलेब्स महाराज जी से भेंट कर चुके हैं। जिन प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन पाने के लिए दुनिया बेताब रहती है वह हाल ही में एक महिला के पैरों में सिर झुकाते नजर आए। जानिए  कौन है ये महिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by maa kali 5454 (@maa_kali_5454)


सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के पैरों पर अपना सिर रखते नजर आ रहे हैं। उनके भक्त यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह महिला कौन है और महाराज जी द्वारा उसे इतना सम्न क्यों दिया जा रहा है? बता दें कि ये महिला   प्रेमानंद जी महाराज के गुरु की पुत्री है।


प्रेमानंद महाराज अपने गुरु की पुत्री के विवाह में शामिल हुए थे। ऐसे में सबसे पहले  उन्होंने प्रेमानंद अपने गुरु से आशीर्वाद लिया, इसके बाद उन्होंने नवविवाहित जोड़े को भविष्य की शुभकामनाएं दी। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में महाराज जी नई दुल्हन के सामने बैठकर उनके पैर छूते नजर आए। 

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत भाग्यशाली हो जो स्वंयम भगवान पैर छू रहे और आशीर्वाद भी दे रहे हैं। किसी ने लिखा- हमने देखा कि गुरुदेव द्वारा केवल गुरुपुत्री के चरण स्पर्श किया गया और कन्याएं दुर्गा स्वरूप होती हैं शायद यही कारण रहा हो , बाकी उन्हें अनुचित कहने वाले हम तुच्छ लोग होते कौन हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे लेकर हैरानी भी जताई है।
 

Related News