05 MAYSUNDAY2024 11:01:32 PM
Nari

कार्तिक महीने में ऐसे करें तुलसी की पूजा, भगवान विष्णु देंगे मनचाहा वरदान

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Nov, 2023 03:24 PM
कार्तिक महीने में ऐसे करें तुलसी की पूजा, भगवान विष्णु देंगे मनचाहा वरदान

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आठवां महीने कार्तिक महीना होता है। यह महीना भगवान विष्णु को अति प्रिय होता है। इसलिए इस महीने में श्री हरि की उपासना करना शुभ माना जाता है। कार्तिक महीने में पवित्र नदी में स्नान करना और दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस महीने में तुलसी पूजन करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें कार्तिक महीने में करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। 

मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न 

कार्तिक महीने में रोज तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। साथ ही इस महीने में शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी में आप कच्चा दूध भी चढ़ा सकते हैं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। 

PunjabKesari

भोग में करें अर्पित 

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। श्री हरि का भोग बिना तुलसी के अधूरा माना जाता है। इसलिए कार्तिक महीने में भगवान विष्णु को भोग लगाते समय तुलसी दल जरुर रखें। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके परिवार पर बनी रहेगी। 

इस दिशा में रखें तुलसी 

इस पौधे को घर में रखते समय दिशा का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा रखने की उत्तर-पूर्व दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। 

तुलसी को चढ़ाएं ये चीजें 

कार्तिक महीने में तुलसी का विवाह भी किया जाता है। ऐसे में आप इस महीने में तुलसी को सुहाग की सामग्री चूड़ी, सिंदूर, बिछिया, सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इस दौरान तुलसी को लाल चुनरी भी चढ़ाएं। तुलसी को विवाह की सामग्री अर्पित करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है। 

PunjabKesari

 मंत्र जाप 

कार्तिक महीने आप अपने घर में तुलसी का नया पौधा जरुर लगाएं। तुलसी की पूजा करते हुए 'ओम नमो भगवते नारायण' मंत्र का जाप करें। इससे आपकी जीवन में आ रही धन संबंधी परेशानियां दूर होगी। 

इस बात का भी रखें ध्यान 

बिना नहाए तुलसी के पत्तों को हाथ न लगाएं। शाम के बाद भी तुलसी के पत्तों को न तोड़ें। इसके अलावा रविवार, एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए और न ही इस दिन इसके पत्ते तोड़ने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 

PunjabKesari

Related News