26 APRFRIDAY2024 7:34:44 PM
Nari

Wow ! मनीष के ब्राइडल लहंगे में पूजा ने ढाया कहर, वी नेक-डीप ब्लाऊज ने बढ़ाई ग्रेस

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 15 Nov, 2019 12:47 PM
Wow ! मनीष के ब्राइडल लहंगे में पूजा ने ढाया कहर, वी नेक-डीप ब्लाऊज ने बढ़ाई ग्रेस

आए-दिन फैशन इंडस्ट्री में बहुत सारे फैशन शो होते रहते है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने 2019 की वेडिंग कलेक्शन पेश की। इस फैशन शो की शो स्टॉपर कोई और नहीं बल्कि पूजा हेगड़े थी। पूजा इस फैशन शो के दौरान बहुत ही हॉट ट्रेडिशनल लहंगे में नजर आई। बतादें कि पूजा ने इस हफ्ते का सबसे ट्रेंडी ब्रा कट ब्लाउज स्टाइल चोली लहंगे के साथ टीमअप किया है। सबसे खूबसूरत उनका लॉन्ग नेट वाला केप था। आइए आपको उनके लुक की एक खास झलक दिखातें है। 

 

 

 

पूजा हेगड़े ने सिल्वर-शिमर ब्रा कट ब्लाउज के हैवी लहंगा वियर किया है। जोकि ट्रेडीशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है। अगर उनकी ज्वेलरी की बात करें तो पूजा ने स्टोन चोकर नेकलेस वियर किया है। चकोर झुमके के साथ वो और भी खूबसूरत लग रही है। पूजा ने सिर्फ एक हाथ में चुड़िया पहनी है। जो उन्हें और भी स्टाइलिश बना रहा है। 

 

 

 

 

मनीष मल्होत्रा के और भी डिजाइन किए गए आउटफिट्स इस वेडिंग कलेक्शन के दौरान पेश किए गए। आइए उनकी एक खास झलक से आपको रूबरू करवाते है। 

 

 

 

रेड ब्रा कट चोली विथ शिमरी रेड लहंगा 

 


 

ग्रे शिमरी लहंगा

 


 

 

रफ्फल स्लीव चोली विद सी-ब्लू के साथ व्हाइट कॉम्बिनेशन वाला लहंगा  


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News