26 APRFRIDAY2024 10:13:51 AM
Nari

घर की इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ, घर में बनी रहेगी बरकत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jul, 2020 10:50 AM
घर की इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ, घर में बनी रहेगी बरकत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मगर बात अगर वास्तु की हो तो सबसे पहले सही और गलत दिशा के बारे में सोचा जाता है। ऐसे में इसे घर पर लगाने के लिए सही दिशा का होना भी जरूरी होता है। तभी इससे दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर की किस दिशा में रखना चाहिए और कहा नहीं...

उत्तर- पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का वातावरण शुद्ध होने से खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। 

nari,vastu,PunjabKesari

पश्चिम-दक्षिण 

घर के  पश्चिम-दक्षिण में तुलसी का पौधा लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

दक्षिण-पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार दक्षिण- पूर्व दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। ऐसे में इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इस दिशा में इसे लगाने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है। ऐसे में पैसों की किल्लत दूर हो आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।

 nari,vastu,PunjabKesari

खुशहाली भरा माहौल

घर पर वास्तुदोष होने की स्थिति पर तुलसी के पवित्र पौधे को दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर हो घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर कर कुंवारे लड़के और लड़कों के शादी के संयोग खोलता है।

इस दिशा में लगाने से बचें

घर की दक्षिण दिशा में तुलसी के पौधे को लगाने से बचना चाहिए। इससे घर- परिवार पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

. रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान कर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।
. शाम को तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर पूजा करें।
. पौधे के सूख जाने पर उसे फेंकने की जगह किसी नदी या कुंए में बहा नहीं तो मिट्टी में दबा दें।

Related News