26 APRFRIDAY2024 3:49:02 PM
Nari

एकतरफा प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं इन राशियों के लोग! -Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 20 Sep, 2018 01:19 PM
एकतरफा प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं इन राशियों के लोग! -Nari

प्यार एक बहुत ही सुखद एहसास है। जब भी कोई इंसान किसी के प्यार में होता है तो उसको दुनिया रंगीन नजर आने लगती है। मगर जरूरी नहीं की जिस इंसान से आप प्यार करते हो वह भी आपको पसंद करे। वैसे भी आजकल बहुत से एेसे लोग हैं जो एकतरफा प्यार में पागल हैं। आज हम आपको एेसी 5 राशियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं। 

 


1. मेष राशि
मेष राशि वाले लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं जो भी व्यक्ति उनसे प्यार से बात करता है वह उसको पसंद करने लगते हैं। यही वजह है कि यह लोग एकतरफा प्यार करने लगते हैं।

PunjabKesari

 

2. मिथुन राशि
एकतरफा प्यार में यकीन रखने वाले इस राशि के लोग बहुत जल्दी किसी भी इंसान को देखकर उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। 
 

 

3. कर्क राशि
अपने रिश्ते को लेकर इस राशि वाले लोग बहुत ज्यादा इमोशनल और सजग होते हैं। यही वजह है कि जब यह प्यार में पड़ते हैं तो अपने रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन इनका प्यार हमेशा एकतरफा ही होती है। 

 

PunjabKesari

 

4. कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अपनी फीलिंग्स के बारे में कभी भी खुलकर बता नहीं पाते। यही वजह है कि इस राशि के लोग एकतरफा प्यार ही करते हैं। 

 

 

5. मीन राशि
इस राशि के लोग अपनी जैसी सोच वाले लोगों से बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और धीरे-धीरे एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP<

Related News