05 MAYSUNDAY2024 11:49:07 PM
Nari

पहली ही मुलाकात में राघव के प्यार में पड़ गई थी Parineeti, गूगल में खंगाली थी ये चीजें

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Feb, 2024 07:14 PM
पहली ही मुलाकात में राघव के प्यार में पड़ गई थी Parineeti, गूगल में खंगाली थी ये चीजें

वैसे जब  लोग डेट पर जाते हैं तो एक दूसरे से बात करके एक- दूसरे के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, लेकिन परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले पति राघव चड्ढा के बारे में उनसे न पूछ कर गूगल पर सर्च किया था। सुनने में काफी हैरान करने वाला लगता है पर ये सच है। परिणीति ने हाल ही इस बारे में खुलासा किया। परिणीति ने कहा कि राघव से पहली मुलाकात में ही उनसे इतना impress हो गई थी कि उन्हें समझ आ गया था कि वो उनके लिए ही बने हैं। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी। परिणीति ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में राघव चड्ढा से शादी की थी। हाल ही उन्होंने अपना सिंगिंग में करियर शुरू किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परी ने बताई राघव संग अपनी फेयरीटेल लव स्टोरी

Parineeti Chopra ने ICC यंग लीडर्स फोरम पर इस बारे में बात की, और सिंगिंग करियर शुरू करने के लिए पति Raghav Chadha को क्रेडिट दिया। साथ ही उन्होंने रिवील किया कि पहली मुलाकात के बाद उन्होंने राघव के बारे में गूगल पर सर्च किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

राघव से मिलते ही लगा- यही है वो जिसका सालों से इंतजार था

परिणीति ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर वह और राघव ब्रेकफस्ट कर रहे थे, और तब दोनों साथ में एक घंटे से भी अधिक बैठे रहे। परिणीति के मुताबिक, यह एकदम फिल्मी था। राघव को देख उन्हें लगा कि यह वही है, जिसका वह इतने साल से इंतजार कर रही थीं। परिणीति तब न तो राघव चड्ढा की उम्र जानती थीं और ना ही यह पता था कि वह शादीशुदा हैं या नहीं। राघव चड्ढा के बारे में अनजान होते हुए भी परिणीति को यह लगने लगा था कि उनकी नियति में एक साथ होना तय लिखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने राघव के बारे में गूगल कीं ये चीजें

परिणीति ने बताया कि उस मुलाकात के बाद वह तुरंत ही होटल भागीं और अपने कमरे में जाकर राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया। उन्होंने राघव की उम्र, शादी हुई है या नहीं से लेकर सबकुछ खंगाला। परिणीति को तब खुशी हुई, जब उन्हें पता चला कि राघव चड्ढा सिंगल हैं। परिणीति अब राघव के साथ घर बसाकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

  

Related News