26 APRFRIDAY2024 2:48:13 AM
Nari

जन्म के एक साल बाद सपना ने बेटे की दिखाई झलक, अनोखे तरीके से बताया लाडले का नाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Oct, 2021 02:59 PM
जन्म के एक साल बाद सपना ने बेटे की दिखाई झलक, अनोखे तरीके से बताया लाडले का नाम

हरियाणा की फेमस डांसर औऱ बिग बॉस की कंटेस्टेंट  सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह पिछले कुछ दिनों से शादी और फिर बच्चे को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बेटे के जन्म के ठीक एक साल बाद सपना ने उसकी झलक फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही  बेटे के नाम की भी घोषणा कर दी है। 

सपना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर कर लिखा- मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे शेर @porusofficial। सपना ने बताया कि उनके बेटे का नाम पोरस है। इस वीडियो में पोरस का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। पीछे से बनाई गई वीडियो में वह कभी जमीन पर बैठकर तो कभी गाय के पास खड़े होकर खेलता नजर आ रहा है। 

PunjabKesari
 एक जगह सपना बेटे को गोद में लिए भी दिखाई दी। लोग इस प्यारे से वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने  महान राजा पोरस को याद करते हुए लिखा- ये बहुत अच्छा नाम है। बता दें कि राजा पोरस प्राचीन भारत में पौरव साम्राज्य के शासक थे। ऐसा माना जाता है कि राजा पोरस ने 340 ईसा. पूर्व से 317 ईसा. पूर्व तक शासन किया था। 

PunjabKesari
बता दें कि सपना चौधरी की शादी 25 जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ हुई थीं। सपना ने वीर साहू से गुपचुप शादी की थी और इसकी खबर कई महीनों बाद सामने आई थी। जब अक्टूबर 2020 में सपना ने बेटे को जन्म दिया तो उनके फैंस के लिए ये खबर हैरान करने वाली थी।

PunjabKesari

Related News