19 APRFRIDAY2024 6:26:58 AM
Nari

दुनिया की सबसे महंगी साड़ी पहनकर गिनिज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड बना चुकी है Nita Ambani

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Mar, 2023 05:11 PM
दुनिया की सबसे महंगी साड़ी पहनकर गिनिज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड बना चुकी है Nita Ambani

देश के अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा अपने लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में ही रहती है हाल ही में छोटे बेटे अनंत अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी में भी नीता अंबानी का फैशन सबसे हटके रहा। इस बार उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खौसला का तैयार किया लहंगा पहना। 

PunjabKesari
ये मास्टरपीस खासतौर पर उनके लिए ही तैयार किया गया था जिसपर जरदोजी, चिकनकारी, पटोला रेशम, क्रिस्टल, सीक्वेंस हैंड एम्ब्रायडरी वर्क था और इस गोल्डन लहंगा चोली का बॉर्डर ऑरेंज गोल्डन था। इसके साथ ऑरेंज कलर के रॉ सिल्क के ब्लाउज पर सीपी वर्क था और उसी तरह सीक्वेन मोटिफ, जरदोजी बॉर्डर वाला पटौला इंस्पायर्ड दुपट्टा था। इस लहंगे की कीमत ही लाखों में थी तभी तो उनकी लुक बॉलीवुड की दीवाज को भी मात दे रही थी। वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब नीता अंबानी ने महंगा लहंगा या साड़ी पहनी हो। अपने महंगे और स्टाइलिश आउटफिट के लिए वह कई बार सुर्खियां बटौर चुकी हैंँ।

PunjabKesari
आपको यह बात पता ना हो कि नीता अंबानी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी पहनकर गिनिज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड  बना चुकी है यहां तक कि नीता की लहंगे और साड़़ियों के साथ पहने जाने वाले ब्लाउज भी इतने महंगे होते हैं कि उनके स्टाइल को अपनाना हर किसी के बस की बात नहीं। उनके ब्लाउज सोने की तार , महंगा पेंटिंग से इंस्पायर होकर डिजाइन किए जाते हैं तभी तो वह रॉयल नजर आते हैंं।

PunjabKesari
नीता अंबानी की 40 लाख की सेमी साड़ी काफी सुर्खियों में रही थी। जिस पर सोने की तारों का काम किया गया था और ब्लाउज पर महंगी पेंटिंग का डिज़ाइन था। चेन्नई सिल्क के डायरेक्टर शिवालिंगम ने डिजाइन किया था और इस साड़ी की कढ़ाई के लिए सोने की तारों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज, पर्ल जैसे स्टोन इस साड़ी में लगाए गए थे। कांजीवरम की कुल 36 महिला कारीगरों ने मिलकर इसे तैयार किया। इस साड़ी को तैयार होने में करीब एक साल लगा।

PunjabKesari

 नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की प्री एंगेजमेंट सेरेमनी पर फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का ही रेड-मैरून ब्राइडल लंहगा पहना था जिसे उन्होंने गुजराती स्टाइल में वियर किया। इसके साथ नीता ने 5 धागों वाला खूबसूरत पर्ल कुंदन नेकलेस पहना था। इसके बाद कई दिनों तक नीता का यह रॉयल लुक चर्चा में रहा था। इस लहंगे की कीमत भी लाखों में थी। इसी लहंगे में उन्होंने डांस परफार्मेंस भी थी अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि नीता अंबानी एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

PunjabKesari
 बेटे आकाश के वेडिंग डे वाले दिन नीता अंबानी ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का मल्टी कलर हैवी वर्क वाला पिंक लहंगा चूज किया जिसके ब्लाउज पर लिखा था शुभारंभ और आकाश-श्लोका। लहंगे के बॉर्डर पर एनिमल बने थे। इसके साथ नीता ने स्टेटमेंट डायमंड और एमराल्ड नेकलेस सेट पहना था। नीता का यह लुक व लहंगा भी खूब सुर्खियों में रहा था। 

PunjabKesari
नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी डिजाइन सब्यसाची मुखर्जी का ही लहंगा पहना था। पर्पल व ब्लू शेड देने वाले इस वेलवेट लहंगे में जरदोजी वर्क, सिल्वर सलमा-सितारा दबका आदि का काम देखने को मिला था। इस लहंगे को भी काफी पसंद किया गया था। इस लहंगे की कीमत भी लाखों में थी। वैसे तो नीता का हर लहंगा एक से बढ़ कर एक था। लेकिन इन 5 आउटफिट में आपको सबसे बेस्ट कौन सा लगा हमें बताना ना भूलें।
 

Related News