26 APRFRIDAY2024 8:34:33 PM
Nari

शादी के लिए भारत पहुंचे निक, प्रियंका ने यूं किया स्वागत

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 23 Nov, 2018 09:13 AM
शादी के लिए भारत पहुंचे निक, प्रियंका ने यूं किया स्वागत

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। एक तरह जहां दीपिका पादुकोण शादी में बंधन में बंध चुकी है वहीं दूसरी ओर प्रियंका जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में जोधपुर में व्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। 

शादी के लिए उनके होने वाले मियां निक भारत पहुंच चुके हैं। जी हां, निक भारत पहुंचे चुके है और इसके बारे में खुद प्रियंका चोपड़ा ने जानकारी अपने फैंस को दी।
PunjabKesari, Nick Jonas, Priyanka chopra
दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह निक जोनस के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘वेलकम होम बेबी..।’ तस्वीर में प्रिंयका शरमाती हुईं दिखाई दे रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome home baby... 😍

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Nov 22, 2018 at 4:36am PST

दीपवीर की तरह ही शादी करेंगे प्रियंका-निक

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास भी दीपवीर की तरह दो-दो तरीके से शादी रचाएंगे। पहले हिन्दू रीति-रिवाजों से और फिर ईसाई धर्म से एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार करेंगे।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News