27 APRSATURDAY2024 3:16:04 AM
Life Style

प्रियंका के बाद अब निक जोनस मना रहे है बैचलर पार्टी, देखे तस्वीरें

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 12 Nov, 2018 09:36 AM
प्रियंका के बाद अब निक जोनस मना रहे है बैचलर पार्टी, देखे तस्वीरें

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी करने वाले है। दोनों अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो चुके हैं। 

वहीं, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में क्लोज फ्रेंड्स और बहन परिणीति चोपड़ा के साथ ब्राइडल शॉवर, बैचलर पार्टी और पजामा पार्टी एन्जॉय की। अब दुल्हे मियां निक जोनस अपनी बैचलर पार्टी में बिजी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

निक ने बैचलर पार्टी की कई तस्वीरों अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह अपनी बैचलर पार्टी को खूब एन्जॉय कर रहे है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Keep it classy.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Nov 10, 2018 at 2:13pm PST

2 दिसम्बर को शादी करेंगे प्रियंका-निक
खबरों की मानें तो निक और प्रियंका 2 दिसम्बर को शादी करेंगे लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर इनकी शादी का वेन्यू क्या है। कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी की रस्में निभाने वाले है, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल होगी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News