29 APRMONDAY2024 7:39:43 PM
Nari

रोजेदार करते रहे इंतजार नहीं दिखा चांद, अब आज नहीं कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Apr, 2024 11:55 AM
रोजेदार करते रहे इंतजार नहीं दिखा चांद, अब आज नहीं कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में मंगलवार को ईद का चांद नज़र नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्यौहार कल मनाया जाएगा तथा आज 30वां और आखिरी रोज़ा होगा। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद के अनुसार मंगलवार को ईद का चांद नज़र नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्यौहार कल मनाया जाएगा। 

PunjabKesari
दरअसल, ईद किस दिन मनाई जाएगी यह इस बात पर तय करता है कि चांद कब दिखाई देगा। ईद का चांद देखने के बाद ही लोग अपना रोजा तोड़ते हैं। वहीं केरल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज ईद मनाई जा रही है। सैयद सादिक अली शिहाब थंगल और जिफरी मुथुक्कोया थंगल सहित केरल के अन्य मौलवियों ने कहा कि शव्वाल का चांद देखा गया है और राज्य में आज ईद मनाई जा रही है। 

PunjabKesari
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान समेत किसी भी राज्य से चांद दिखने की खबर नहीं मिली है।  वहीं सोमवार को सऊदी अरब ने ऐलान किया था कि ईद का त्योहार 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। भारत में ईद सऊदी अरब से एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। इस्लामी केलेंडर के मुताबिक, महीना 29 या 30 दिन का होता है जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। 

PunjabKesari
 शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है। अभी इस्लामी केलेंडर का नौवां महीना ‘रमज़ान' चल रहा है जिसमें समुदाय के लोग रोज़ा (व्रत) रखते हैं। रमज़ान के महीने में रोज़ेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है। पिछले साल रमज़ान का महीना 29 दिन का था, लेकिन 2022 और 2021 में यह महीना 30 दिन का था और इस बार पवित्र महीना 30 दिन का है। 

Related News