23 FEBMONDAY2026 2:55:11 PM
Life Style

सरकार का नया Gold Rules: अब सोना खरीदोगे तो ये 3 बातें याद रखना नहीं तो पड़ेगा पछताना

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Feb, 2026 02:52 PM
सरकार का नया Gold Rules: अब सोना खरीदोगे तो ये 3 बातें याद रखना नहीं तो पड़ेगा पछताना

नारी डेस्क : शादी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और इसी के साथ सोने की खरीदारी भी तेज हो जाती है। दिन-प्रतिदिन बढ़ते सोने के भाव के बीच शादी में सोना खरीदना आज भी एक जरूरी परंपरा माना जाता है। हालांकि, इस भीड़भाड़ और बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कई बार दुकानदार ग्राहकों को तय कीमत से ज्यादा दाम पर सोना बेच देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और आयकर विभाग ने सोने की खरीद को लेकर कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। अगर आप भी शादी के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनका पालन न करने पर टैक्स जांच के साथ-साथ कानूनी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। सरकार का मकसद सोने की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता लाना और काले धन पर लगाम लगाना है, ऐसे में अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

सोना खरीदते समय लागू हुए 3 नए नियम

नियम 1: ₹2 लाख से ज्यादा की खरीद पर PAN जरूरी

अब अगर कोई व्यक्ति ₹2 लाख से अधिक का सोना खरीदता है, तो उसे पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा। बिना पैन कार्ड के ज्वेलर यह बिक्री नहीं कर सकता।

PunjabKesari

 नियम 2: ₹10 लाख से ऊपर की खरीद पर अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी

अगर सोने की खरीद ₹10 लाख से ज्यादा है, तो केवल पैन कार्ड ही नहीं, बल्कि
आधार कार्ड
आयकर से जुड़े दस्तावेज
फंड्स का स्रोत (Source of Income)
जैसी जानकारी भी देनी होगी। यह नियम टैक्स चोरी रोकने के लिए लागू किया गया है।

यें भी पढ़ें :Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

नियम 3: GST को लेकर भी साफ निर्देश

सोने की कीमत पर 3% GST
मेकिंग चार्ज पर 5% GST
ग्राहक को पूरा और वैध टैक्स बिल लेना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

PunjabKesari

क्यों जरूरी है इन नियमों का पालन?

आयकर विभाग की जांच से बचाव
भविष्य में सोना बेचते समय दिक्कत नहीं
हॉलमार्क वाले आभूषणों का रीसेल वैल्यू ज्यादा
निवेश सुरक्षित और कानूनी रहता है। 

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

एक्सपर्ट्स की सलाह

सोना खरीदते समय हमेशा
हॉलमार्क चेक करें
पूरा GST बिल लें
कैश में बड़ी खरीद से बचें
इन नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि एक बड़ा निवेश है। ऐसे में सरकार के नए नियमों को जानना और उनका पालन करना बेहद जरूरी है। खरीदारी से पहले पूरी जानकारी रखें, ताकि बाद में पछताना न पड़े।
 

Related News