02 MAYTHURSDAY2024 3:08:31 PM
Nari

शादी के महीने बाद Honeymoon पर गए नील और ऐश्वर्या, राजस्थान की खूबसूरती कर रहे  Enjoy

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Dec, 2021 04:23 PM
शादी के महीने बाद Honeymoon पर गए नील और ऐश्वर्या, राजस्थान की खूबसूरती कर रहे  Enjoy

टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल  नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब  एंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से ही वह लगातार एक के बाद अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब यह कपल अपना हनीमून और न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के लिए राजस्थान पहुंच गया है। इनकी तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की बदौलत दोनों को जबरदस्‍त फैन फोलोइंग है, ऐसे में वह कुछ भी शेयर करते हैं वह वायरल हो ही जाता है। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह 'घूमर' करती नजर आ रही हैं। 

 

इन तस्वीरों में वह दोनों एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में तो वह राजस्थान की  ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं। लोगों को इस क्यूट कपल की तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। यह दोनों  जैसलमेर की खूबसूरती का खूब मजा ले रहे हैं। 


 नील और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ही हुई थी। दोनों को शुरू से ही एक-दूसरे के लिए स्पेशल कनेक्शन फील हुआ और बिना देर किए नील ने लेडीलव ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया था। दोनों ने करीब एक साल तक डेट करने के बाद  30 नवंबर 2021 को शादी रचा ली है।

Related News