20 APRSATURDAY2024 10:04:27 AM
Nari

अपने बर्थडे पर खुश नहीं है नीना गुप्ता! बोली-  मुझे शुभकामनाओं की बजाय श्रद्धांजलि दो

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Jun, 2023 01:45 PM
अपने बर्थडे पर खुश नहीं है नीना गुप्ता! बोली-  मुझे शुभकामनाओं की बजाय श्रद्धांजलि दो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपने करियर में नाम भी कमाया और बदनामी भी सही। लेकिन इन सब बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक शानदार एक्ट्रेस और दमदार शख्सियत की मालकिन नीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनते ही लोग काफी हैरान रह गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)


दरसअल एक्ट्रेस की बेटी मसाबा गुप्ता ने एक वीडियाे शेयर किया है, जिसमें उनकी मां जन्मदिन को लेकर अपने विचार व्यक्त कर रही हैं। वीडियो में मसाबा  अपनी मां से पूछती है- आज आपका जन्मदिन है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगी। नीना गुप्ता बोलती है- “हां, आज मेरा जन्मदिन है और इस जैकेट के लिए शुक्रिया। मुझे लगता है कि 60 के बाद जब जन्मदिन आते हैं, जैसा मेरा आज जन्मदिन है, तो आपको शुभकामनाओं की बजाय श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए, क्योंकि आपकी उम्र कम होती जा रही है मतलब जीने की उम्र।”

PunjabKesari
इस दौरान मसाबा ने यह भी बताया कि उन्हाेंने अपनी मां को व्हाइट कलर की जैकेट गिफ्ट की है। नीना वीडियो में आगे कहती है-  “मुझे ऐसी कोई बहुत ज्यादा खुशी नहीं है और न ही सेलिब्रेशन करना है। मैं घर पर बैठी हूं, अच्छा खाना बनाउंगी और फैमिली के साथ खाउंगी।” मसाबा के इस पोस्ट पर कई फैंस और बी-टाउन की हस्तियों ने नीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

PunjabKesari
एक यूजर ने अभिनेत्री की तारीफ में लिखा- "नीना जी हमें सिखाती हैं कि जीवन में हमें मिलने वाली छोटी-छोटी चीजों के लिए कैसे सराहना और आभारी होना चाहिए...एक विनम्र जमीन से जुड़ी प्रेरक महिला प्यारी, आपकी त्वचा जवान और अधिक चमकदार होती जा रही है"। नीना गुप्ता ने साल 1982 में फिल्म ‘साथ-साथ’ से डेब्यू किया था। 

PunjabKesari
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'पंचायत' में नीना गुप्ता की एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों सभी का खूब प्यार मिला है। इन दिनों अपने घर पर ही क्लालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने  फैंस के साथ जुड़ी रहती है। वह अपने बोल्ड  लुक को लेकर भी खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 

Related News