03 MAYFRIDAY2024 4:20:15 AM
Nari

परिणीति के शादी के घूंघट पर नजर आया दूल्हे राजा का नाम, लोगों को पसंद आया ये आइडिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Sep, 2023 11:10 AM
परिणीति के शादी के घूंघट पर नजर आया दूल्हे राजा का नाम, लोगों को पसंद आया ये आइडिया

सेलेब्स की शादी हो और उनके आउटफिट पर चर्चा हो ऐसा तो हो नहीं सकता। बॉलीवुड फिल्म अदाकारा परिणीति और राघव चड्‌ढा को शादी को लेकर इन दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा था।  अदाकारा को दुल्हन के रुप में देखने के लिए लोग बेताब थे, ऐसे में उन्होंने ज्यादा वक्त ना लेते हुए अपनी ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर कर दी। 

PunjabKesari
परिणीति ने भी अपने खास दिन के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर भरोसा किया और उन्हीं का डिजाइन किया गया लहंगा पहना। परिणीति ने जहां आइवरी लहंगे में सुंदरता बिखेरी ताे वहीं दूल्हे राजा ने  शाही सफेद और सुनहरे शेरवानी सूट को चुना। 

PunjabKesari

वैसे ताे परिणीति का पूरा लुक ही शानदार था लेकिन उनके घूंघट ने सभी का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया। उनके घूंघट पर दूल्हे 'राघव' का नाम लिखा हुआ था, जो उन दोनों के गहरे संबंध का प्रतीक था। परिणीति द्वारा अपने दूल्हे के प्रति इस तरह प्यार दिखाना लोगों को बंहद पसंद आया। 

PunjabKesari
 क्रीम कलर के लहंगे में परिणीति की खूबसूरती देखने लायक थी। दूल्हे राघव चड्ढा ने सफ़ेद शेरवानी और सेहरा पहना था जो परिणीति के पहनावे से मेल खा रहा था। एक और तस्वीर जिसने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचा, वह थी जिसमें राघव अपनी दुल्हन के मेहंदी लगे पैरों को छूते हुए दिखाई दे रही हैं। 


 

Related News