26 APRFRIDAY2024 8:38:32 PM
health

नाखून से जानें अपनी सेहत का हाल, हर बीमारी का देते हैं संकेत

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 10 Nov, 2018 01:31 PM
नाखून से जानें अपनी सेहत का हाल, हर बीमारी का देते हैं संकेत

नाखून सिर्फ हाथ-पैर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते बल्कि सेहत से जुड़े कई राज भी खोलते हैं। इनका बदलता आकार व रंग आपके शरीर का हाल ब्यां करते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो नाखूनों में आए बदलाव के जरिए आसानी से पता लगाया जा सकता है कि शरीर किस समस्या का शिकार है ताकि उस बीमारी का तुरंत इलाज हो सकें।  


1. कैरटिन से बनते हैं नाखून
नाखून शरीर में मौजूद कैरटिन नामक तत्व के बने होते हैं। जब शरीर में इस तत्व की कमी आती है तब नाखूनों की सतह प्रभावित होने लगती है, जिससे इनका रंग बदलने का लगता है और यह शरीर में पनप रहे रोगों का संकेत देने लगते हैं। 

2. हल्का गुलाबी रंग अच्छे स्वास्थ की निशानी
नाखून का हल्का गुलाबी रंग अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है लेकिन अगर इसका रंग गुलाबी नहीं है तो वजह शरीर में मिनरल्स, विटामिंस की कमी, थाइराइड, एनीमिया, कार्डियक डिजीज, लंग्स डिसऑर्डर आदि हो सकती है।

3. क्या कहता है नाखूनों का बदलता रंग?
- सफेद नाखून 

नाखूनों पर सफेद रंग के धब्बे या लकीरे नजर आए तो यह आंत की गड़बड़ी, कैल्शियम की कमी, लिवर रोग आदि की ओर संकेत देता है। इसके अलावा यह बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण भी हो सकता है।

- पीले नाखून
खून की कमी, दिल संबंधित रोग, लिवर रोग, कुपोषण, पीलिया, थाइराइड, डायबिटीज, सोरायसिस की वजह से नाखून पीले हो सकते हैं हालांकि कई बार फंगल इंफैक्शन की वजह से भी नाखून पीले हो जाते हैं। 

PunjabKesari

- नीले नाखून
ऑक्सीजन का संचार सही तरीके से न हो पाने की वजह से नाखूनों का रंग नीला होने लगता है। इसके अलावा यह सांस लेने की परेशानी, फेफड़ों की इंफैक्शन, निमोनिया, दिल के रोग आदि का संकेत हो सकता है। जामुनी रंग के नाखून लो ब्लड प्रेशर का संकेत भी देते हैं।
PunjabKesari
- लाल नाखून
नाखूनों का रंग जब गहरा लाल हो जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत देते हैं। 
PunjabKesari

- आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून 
नाखूनों का रंग आधा गुलाबी व आधा सफेद दिखाई दे तो ऐसा होना गुर्दे के रोग व सोरायसिस का संकेत देता है।

- उभरे हुए नाखून 
बहुत से लोग, नाखूनों के आसपास की त्वचा ऊभरने से परेशान होते हैं। वैसे तो सर्दी के मौसम में यह परेशानी आम है लेकिन लगातार इस तरह की स्थिति फेफड़ों व आंतों में सूजन और हृदय रोगों का कारण है।

- चम्मच के आकार में ढले नाखून
यह संकेत, अनुवांशिक रोग की वजह से दिखाई देते हैं। आयरन की कमी या एनीमिया, हृदय की बीमारी, उंगलियों में रक्‍त ठीक प्रकार से ना पहुंचना या फिर हाइपरथाइरायड के कारण भी हो सकता है।

PunjabKesari
-तोते की चोंच वाले नाखून
कुछ लोगों के नाखूनों की शेप तोते की चोंच की तरह होती है। उस व्यक्ति को लंग्स डिसॉर्डर या कार्डियक की बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है। 

4. कमजोर नाखून की करें केयर
- विटामिन बी युक्त आहार
पौष्टिक आहार की मदद से नाखूनों पर पड़ी दरारें कम की जा सकती हैं। अपने आहार में विटामिन बी शामिल करें। इसके लिए टोफू, दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां खाएं। 

- कम करें नेल पॉलिश का इस्तेमाल
हर समय नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा कर न रखें। इसमें मौजूद कैमिकल्स नाखूनों की असली रंगत खराब कर देते हैं। 

- मॉइश्चराइजर लगाएं
नाखूनों को ड्राई न रहने दें, पानी का काम करने के बाद हाथों की मॉइश्चराइजर से मसाज करें।

- नारियल तेल से मसाज
रोजाना नारियल के तेल से नाखूनों की मसाज करें। इसे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और नाखूनों का रंगत भी गुलाबी होने लगेगी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News