30 APRTUESDAY2024 9:49:13 AM
Nari

बेटे और बहू के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, पिता के कंधे पर बैठा दिखा पोता

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 May, 2023 03:36 PM
बेटे और बहू के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, पिता के कंधे पर बैठा दिखा पोता

भारत के फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भले ही कितने भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन वह कैसे न कैसे अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। मुकेश भले ही काफी अमीर है लेकिन उनका स्वभाव एकदम जमीन से जुड़ा हुआ है। वह आए दिन किसी न किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ जाते हैं। हाल ही में आज सुबह मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और प्रेग्नेंट बहु श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। परिवार संग मुकेश अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बेटे, बहु और पौते संग पहुंचे बप्पा के दर्शन करने 

आज सुबह मुकेश अपने बेटे आकाश और बहु श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट हुए हैं। चारों को एक साथ मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। वहीं इस दौरान आकाश अंबानी ने अपने बेटे पृथ्वी को कंधे पर उठाया था। यहां आकाश इस दौरान व्हाइट ड्रेस में नजर आए वहीं श्लोक ने प्रिंटेड को-ऑर्डिन सेट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी। 

कुछ दिन पहले म्यूजिक इवेंट में भी शामिल हुई थी श्लोका 

आपको बता दें कि इससे पहले 5 मई को एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया था जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए बेटे आकाश और बहु श्लोका के साथ नजर आए थे। यह वीडियो नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम द साउंड ऑफ म्यूजिक इवेंट का था। इस दौरान भी अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका ऑलि ग्रीन ड्रेस में अफना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी। 

पृथ्वी अंबानी का जन्मदिन भी किया था सेलिब्रेट 

पिछले साल दिसंबर 2022 में आकाश के बेटे पृथ्वी दो साल के हो गए थे। इस दौरान अंबानी परिवार ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक विंटर वंडरलैंड थीम वाली बर्थडे पार्टी भी ऑर्गनाइनज की थी। कुछ समय पहले फैन पेज ने पृथ्वी के दूसरे बर्थडे पार्टी के केक की झलक शेयर की थी जिसका डिजाइन फेमस मोशिनो ब्रांड पर बेस्ड था। तस्वीरों में देखा जा सकता है मोशिनो के टेडी बियर के साथ ग्रैंड फोर लेयर व्हाइट केक नजर आ रहा था। इसके अलावा इस केक को पेस्टल गेंदों, उपहार और दूध की बोतलों और कई सारी प्यारी चीजों के साथ सजाया गया था। 

मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के काफी क्लोज हैं। आए दिन वह अपने बेटे बहु के साथ स्पोर्ट होते रहते हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन मुकेश अंबानी अपनी प्रेग्नेंट बहु श्लोका अंबानी को भीड़ से बचाते दिखे थे। श्लोका इन दिनों प्रेग्नेंट है और जल्दी ही अंबानी परिवार में एक बार दोबारा से बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। 


 

Related News