29 APRMONDAY2024 5:09:50 AM
Nari

डेब्यू के साथ रेड कार्पेट पर छाई Mrunal, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं से फैंस हुए Impress

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 May, 2023 03:29 PM
डेब्यू के साथ रेड कार्पेट पर छाई Mrunal, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं से फैंस हुए Impress

कान्स का शानदार आगाज हो चुका है। ऐसे में इस फिल्म फेस्टिवल में बी-टाउन एक्ट्रेसेज का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलेगा। जहां सारा अली खान, उर्वशी रौतेला ने पहले दिन रेड कार्पेट पर अपने लुक का जलवा बिखेरा था। अब वहीं मृणाल का अंदाज फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि उन्हें देखने के बाद सब एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां एक्ट्रेस का पहला लुक फैंस को काफी पसंद आया था वैसे ही अब उनके कान्स के तीसरे दिन के दूसरे लुक के साथ उन्होंने एक बार फिर से फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।  

लेवेंडर साड़ी में छाई मृणाल 

वहीं मृणाल के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने देसी वियर के साथ अपना दूसरा लुक कंप्लीट किया। फेमस फैशन डिजाइनर फाल्गुन शेन पिकॉक के डिजाइन की हुई लेवेंडर शेड साड़ी मृणाल ने दूसरे दिन पहनी। वहीं बात अगर आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस की साड़ी पर बारीक सितारों की एंब्रायडरी की गई थी। साथ में प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज को पेयर किया। साड़ी के साथ लगा लॉन्ग टेल पल्लू एक्ट्रेस की लुक को चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस के दोनों ही लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स, ओपन हेयर, न्यूड शेड लिपस्टिक और डॉर्क मेकअप के साथ मृणाल ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

पहले लुक ने भी जीता दिल 

वहीं अपने पहले लुक के लिए मृणाल ने अपना हॉट अंदाज फैंस को दिखाया था। ब्लैक सीक्वेंस ब्लेजर, शिमरी ट्राउजर और ट्रांसपेरेंट जैगिंग के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। ओपन हेयर्स, कानों में ईयररिंग्स कैरी कर एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पहली बार बनी हैं फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। यह साल उनके लिए काफी लकी साबित हो रहा है। वहीं अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'गुमराह' में नजर आई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

Related News