29 APRMONDAY2024 4:48:22 AM
Nari

मसाबा गुप्ता ने मेकअप को नहीं,आत्मविश्वास को समझा जरूरी

  • Updated: 12 Mar, 2017 04:26 PM
मसाबा गुप्ता ने मेकअप को नहीं,आत्मविश्वास को समझा जरूरी

लाइफस्टाइल: लड़कियां अपने वजन और चेहरे पर दाग को लेकर हमेशा ही टैंशन में रहती हैं। इसके लिए वह न जाने कौन-कौन से तरीके भी अपनाती हैं। कुछ लोग तो इन कारणों से उनकी खूबसूरती पर भी सवाल उठातो हैं। इसी को लेकर मशहूर फैशन डीजाइर मसाबा गुप्ता ने सोशल साइड इंस्टाग्राम के जरिए एक मैसेज लिखते हुए यह मुद्दा उठाया है। उन्होने अपने अकाउंट के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की है,जिस में वह मोटी दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर भी कॉफी दाग दिखाई दे रहे हैं।
 

लड़कियों को खुला खत
मसाबा ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वह 14 सालों से एक्ने और ज्यादा वजन के कारण परेशान रह चुकी है। इसके लिए वह स्कूल जाते वक्त चेहरे पर कंसीलर लगा कर जाती थी। इसके लिए वह कहती हैं कि इसी समस्या से परेशान या फिर जूझ रहे लोगों को एक बार शीशे के सामने जाकर खुल कर रो लेना चाहिए और फिर खुद को बेहतर बनाने में लग जाना चाहिए। खुद में आत्मविश्वास, आत्म सम्मान और आत्म शक्ति का भरने का रोजाना अभ्यास करना चाहिए।
 

मसाबा लिखती हैं कि अगर आपको अपने चेहरे के दाग-धब्बों से कोई परेशानी नहीं है तो वैसे ही रहिए जैसा आप रहना चाहती हैं। लोगों का आपके बारे में निर्णय लेना और उनके कहने पर खुद को बदल लेना सही नहीं। उन विचारों के साथ न जीएं जो आपको पसंद नहीं। अपने ऊपर दवाब को हटाकर हमेशा आगे बढ़ते रहे। 

Related News