19 APRFRIDAY2024 6:18:21 PM
Nari

जिंदगी हसीन है, खुल के जी कर तो देखिए.... Busy life में इस तरह करें खुद से प्यार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Oct, 2021 11:12 AM
जिंदगी हसीन है, खुल के जी कर तो देखिए.... Busy life में इस तरह करें खुद से प्यार

जिंदगी की इस भागदौड़ में हम खुद को तौ जैसे भूल ही गए हैं। बाकी की चीजों में उलझकर हमने अपने आप को ही खो दिया है।  अक्सर हम सुनते हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, इसके बावजूद हम हर पल को खुश होकर क्याें नहीं जी रहे हैं। कल को सवारने के लिए हम अपना आज क्यों भूल रहे हैं? ऐसे में आज हम आपको बताना चाहते हैं कि खुद से प्यार करें, क्याेंकि आप किसी से प्यार तभी कर सकते हैं जब खुद से प्यार करना जानते हो। 

PunjabKesari
खुद को किसी से ना करें  कंपेयर 

हर किसी की अपनी एक अलग क्वालिटीज़ और Personality होती है। दूसरों के टैलेंट या क्वालिटीज़ को देखकर, अपने बारे में बुरा नहीं महसूस करना चाहिए। इसकी बजाय, खुद को अपनी स्ट्रेंथ्स याद दिलाते रहें। 

सेहत का  रखें ख्याल 

जब कोई खुद से प्यार करता है, तब वो अपनी हैल्थ का ध्यान रखने की पूरी कोशिश करते हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सर्साइज़ करें यह आपके तनाव को कम करने के साथ- साथ आपको स्वस्थ रहने में भी मदद करेगा। वॉक, साइकलिंग, स्वीमिंग और योगा जैसी एक्टिविटीज़ पर भी ध्यान दें। 

PunjabKesari

खुद के साथ करें मस्ती 

आप खुद को मस्ती करने की भी आजादी दें। फिर चाहे उसकी पसंदीदा एक्टिविटी बुक पढना या डांस करना हो, अपनी पसंद की चीजें करने से खुद के लिए प्यार जागेगा। 

ब्रेक लें

काम के साथ ब्रेक लेना भी उतना ही जरूरी होता है जितना हमारे शरीर को कम करने के लिए पानी की जरूरत। ऐसे में हर इंसान को ब्रेक की जरूरत होती है। सही समय पर ब्रेक लेकर अपन आप के लिए कुछ समय निकालें। 

PunjabKesari
छोटी-छोटी चीज़ों में  ढूंढ़े ख़ुशी 

छोटी-छोटी चीज़ों से हर किसी को ख़ुशी नहीं मिलती। आपको अपनी इस आदत से प्यार होना चाहिए। अपनी कंपनी एन्जॉय करें। खुद को बताएं कि आपको  आपको किसी की ज़रुरत होती है, ना ही आप दुखी होते हैं।

अपनी कद्र करें

खुद से प्यार करने के लिए आपको पहले अपने अंदर मौजूद खूबियों को पहचानना होगा। हर किसी के अंदर ऐसी कई खूबियां होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। आप जैसे भी हैं और आप जो भी कर सकते हैं, उसकी कद्र करें। 

PunjabKesari

खुद को सहारा दें

जरूरी नहीं हर बार सबकुछ खुद से करना सही ही हो। इसलिए सब कुछ खुद से करना और खुद पर गुस्सा करने के बदले अगली बार से अपने करीबियों से हेल्प लेने की कोशिशि कीजिए।
 

Related News