29 APRMONDAY2024 3:09:23 PM
Nari

शादी को बीत गए बरसों लेकिन टीवी की ये 9 एक्ट्रेस अब तक नहीं बनी मां

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Sep, 2022 12:44 PM
शादी को बीत गए बरसों लेकिन टीवी की ये 9 एक्ट्रेस अब तक नहीं बनी मां

बॉलीवुड और टीवी में करियर बनाने के बाद ज्यादातर एक्ट्रेसेज ब्रेक लेती हैं और घर बसा लेती हैं। टीवी में भी ऐसी बहुत सी अदाकाराएं हैं जिन्होंने सालों डेली सोप सीरियल्स किए और एक मुकाम हासिल कर कुछ समय के ब्रेक पर चली गई ताकि उनकी पर्सनल लाइफ किसी तरह से इफेक्ट ना हो। घर बसाकर बच्चों में बिजी हो जाती है। बहुत सी टीवी एक्ट्रेस तो ऐसी हैं जिनकी शादी को बरसों बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इनकी गोद सूनी ही है। वे अब तक मां बनने का सुख नहीं पा पाई हैं। आइए आज आपको टीवी की कुछ ऐसी ही जानी-मानी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

दीपिका कक्कड़

टीवी की दुनिया में सिमर का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई दीपिका इन दिनों अपने य़ू-ट्यूब चैनल दीपिका की दुनिया से फैंस का प्यार बटौर रही हैं। तलाक के बाद उन्होंने टीवी स्टार शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी साल 2018 में की थी। चार से ज्यादा समय की शादी में अभी उनके बच्चे नहीं है हालांकि करीब 35 साल की दीपिका ने खुद बताया था कि वह पीसीओडी-थायराइड की शिकार हैं, जिसके चलते ही शायद कंसीव करने में उन्हें मुश्किल हो रही है।

PunjabKesari

संभावना सेठ

भोजपुरी व टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी इन दिनों अपने ब्लॉग के जरिए ही घर-घर फेमस हैं। ब्लॉग के जरिए ही उन्होंने बताया कि वह मां बनने की कितनी कोशिशें कर रही हैं। हालांकि संभावना 3 से 4 बार आईवीएफ ट्रीटमेंट भी ले चुकी हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। बता दें कि संभावना ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी से शादी की थी।

PunjabKesari

कविता कौशिक

चंद्रमुखी चौटाला के नाम से फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक 41 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक वह मां नहीं बनी हैं। उन्होंने साल 2017 में रोनिट बिस्वास से शादी की थी। हालांकि कविता कौशिश खुद ही मां बनने के बारे में अभी नहीं सोचती। उन्हें लगता है कि वह ऐसे ही सही हैं।

युविका चौधरी

युविका चौधरी भी टीवी की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा हैं। युविका चौधरी 39 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने साल 2018 में प्रिंस नरूला से शादी की थी लेकिन अभी तक दोनों माता-पिता नहीं बने हैं। बता दें प्रिंस नरूला करीब 31 साल के हुए हैं।

PunjabKesari

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी भी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। ये हैं मोहब्बतें से पहचान बनाने वाली दिव्यांका की शादी को 6 साल हो चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में विवेक दहिया से शादी की थी लेकिन दिव्यांका और विवेक अब तक माता-पिता नहीं बने है।

PunjabKesari

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी, जिन्हें लोग मधु बाला के नाम से जानते हैं। 37 साल की दृष्टि ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी की थी लेकिन शादी के करीब 7 साल बाद भी उनकी गोद सूनी है। उनके घर में अब तक बच्चे की किलकारी नहीं गूंजी है।

सरगुन मेहता

सरगुन मेहता टीवी अभिनेत्री के साथ पंजाबी सिनेमा की भी जानी मानी अदाकारा हैं। 33 साल की सरगुन की शादी को करीब 9 साल बीत चुके हैं हालांकि वे अब तक मां नहीं बनी है। उन्होंने साल 2013 में टीवी होस्ट और एक्टर रवि दुबे संग ब्याह रचाया था हालांकि अभी उनकी कोई फैमिली प्लानिंग का इरादा नहीं है।

PunjabKesari

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे भी 37 साल की हैं उन्होंने साल 2021 में व्बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की थी फिलहाल कपल को अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है लेकिन हाल ही में अंकिता के प्रैगनेंट होने की अफवाह जरूर उड़ी थी।

रुबिना दिलायक

टीवी की चहेती रुबिना दिलायक को कौन नहीं जानता। रुबिना ने साल 2018 में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की थी लेकिन अब तक दोनों ने बच्चा प्लान नहीं किया। रुबिना इन दिनों झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इसी तरह एक्ट्रेस माही विज और अनीता हसनंदानी की शादी को भी काफी साल बीत गए थे लेकिन लंबे समय बाद दोनों को मां बनने का सुख मिला। माही विज और अनीता दोनों ने आईवीएफ ट्रीटमेंट का सहारा लिया था। आज दोनों के घर बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं और दोनों एक्ट्रेस मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं।


 

Related News