26 APRFRIDAY2024 11:36:42 PM
Nari

गुप्त नवरात्रि: जानिए इन 10 दिनों में क्या करें और किन कामों से रखें परहेज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Feb, 2021 12:45 PM
गुप्त नवरात्रि: जानिए इन 10 दिनों में क्या करें और किन कामों से रखें परहेज

माघ महीने के गुप्त नवरात्रि इस बार 12 फरवरी दिन शुक्रवार से आरंभ होंगे। इस दौरान गुप्त तरीके से देवी मां की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों में सच्चे मन से देवी दुर्गा की पूजा करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। मगर इसके लिए कुछ नियमों का पालन करने की खास जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि माघ महीने के गुप्त नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही किन कामों को करने से बचना चाहिए। ताकि देवी मां की असीम कृपा पाई जाए। 

इन कामों को करने से देवी मां की असीम कृपा-

PunjabKesari

- रोजाना देवी मां की सच्चे मन से पूजा करें।

- अगर आप घर पर कलश स्थापित कर रहे हैं तो दोनों समय देवी मां की पूजा व आरती करें। उसके बाद उन्हें भोग लगाएं। 

- इन दौरान घर पर ताला लगाने से बचें। 

- वैसे तो स्त्रियों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। मगर गुप्त नवरात्रि के दौरान खासतौर पर घर की सभी महिलाओं को खुश रखें। 

- किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने की गलती ना करें। घर का माहौल खुशहाल रखें। इससे आप पर और परिवार के सभी सदस्यों पर देवी मां की कृपा रहेगी। 

- गुप्त नवरात्रि के दिनों में सूर्योदय के साथ उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनकर माता रानी सच्चे मन से पूजा करें। 

- मान्यता है कि इस समय बिस्तर की जगह जमीन पर सोना चाहिए। 

- गरीबों, जरूरतमंदों व बेसहारा को अन्न, धन व कपड़े दान करें। आप चाहे तो भूखों के लिए लंगर भी आयोजित कर सकते हैं। 

PunjabKesari

- घरवालों व पड़ोसियों के साथ मिलकर कीर्तन करें। घर पर रामायण, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना या करवाना बेहद ही शुभ रहेगा। 

- मां दुर्गा का वाहन एक पशु है। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था करें। 

इन कामों को करने से बचें-

- वैसे तो हमेशा अपना व्यवहार अच्छा व खुशहाली भरा रखना चाहिए। मगर गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी तरह का झगड़ा, कलेश करने की गलती ना करें। 

- इन पवित्र दिनों में मांस-मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन करने से बचें। 

- इस दौरान काले रंग के कपड़े ना पहनें। 

- माना जाता है कि इस दौरान बाल, नाखून व दाढ़ी काटने से बचना चाहिए। 

- घर पर आए मेहमान या किसी अन्य सदस्य का अपमान ना करें। 

- दिन के समय सोने की गलती ना करें। अच्छा होगा अगर आप अपना यह समय देवी मां की भक्ति में लगाएं। 
 

Related News