19 APRFRIDAY2024 2:35:33 AM
Nari

Birthday Special: 67 की उम्र में भी कितनी फिट हैं रेखा, जानें उनकी फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Oct, 2021 12:38 PM
Birthday Special:  67 की उम्र में भी कितनी फिट हैं रेखा, जानें उनकी फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भले ही 70 और 80 के दशक अदाकारा थी। मगर उनकी फिटनेस व खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। इनकी फिटनेस व ब्यूटी का राज उनका हेल्दी लाइफ स्टाइल है। चलिए आज एवरग्रीन रेखा जी के  67वां जन्मदिन पर हम आपको उनकी दिनों-दिन बढ़ती जा रही खूबसूरती और फिटनेस से जुड़े कुछ खास राज बताते हैं...

PunjabKesari

ऐसी की फिटनेस व ग्लोइंग स्किन का राज

एक्ट्रेस रेखा अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखती है। उनकी फिटनेस व ग्लोइंग स्किन का राज कुछ और नहीं बल्कि पानी है। जी हां, वे रोजाना 10-12 गिलास पानी का सेवन करती है। पानी पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहता है और चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है।

ऐसी है डाइट

बात उनकी डेली डाइट की करें तो वे ज्यादा तेल व मसालेदार चीजों को खाने से परहेज रखती है। वे उबली सब्जियां, रोटी और रोजाना एक कटोरी दही खाती है। इसके अलावा रेखा ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करती है। इससे उनके शरीर को सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो बरकरार रहने में मदद मिलती है। वे रात का खाना 7.30 से पहले ही कर लेती है। उसके बाद वे कुछ भी खाती नहीं है।

PunjabKesari

लेती है पूरे 8 घंटे की नींद

इसके साथ ही वे रात को जल्दी सोना सही समझती है। साथ ही वे पूरे 8 घंटे की नींद जरूर लेती है। शायद इसी कारण वे लेट नाइट इवेंट में जाना पसंद नहीं करती हैं। अच्छी व पूरी नींद लेने से शारीरिक विकास बेहतर होता है। इसके साथ ही चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है। नींद पूरी करने से डार्क सर्कल की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

योग का लेती है सहारा

एक्ट्रेस रेखा खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए योगा का सहारा लेती है। वे अपने बिजी शेड्यूल से रोजाना कुछ समय निकाल कर योगा करती है। उनाक कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करता है। इससे से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र तेज होता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

लंबे, घने खूबसूरत बालों का राज नेचुरल हेयर पैक

रेखा जी बालों पर नेचुरल चीजें से तैयार पैक लगाती है। इससे उनके बालों को पोषण मिलता है। ऐसे में बाल जड़ों से मजबूत होकर लंबे, घने, काले, मुलायम व चमकदार नजर आते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2-2 बड़े चम्मच आंवला, शिकाकाई, मेथीदाना मिलाएं। अब इसमें 1-1 बड़ा चम्मच नारियल तेल व शहद मिलाएं। 1 अंडे का सफेद भाग और जरूरत अनुसार दही मिलाकर स्कैल्प से पूरे बालों पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से आपके फर्क महसूस होगा। इसके अलावा रेखा गीले बालों पर कंघी नहीं करती है क्योंकि इससे हेयर फॉल की समस्या होती है।

 

ऐसे में आज हमने आपको एवरग्रीन रेखा की फिटनेस व ब्यूटी से जुड़ी कुछ खास बातें बताई है। आप इसे फॉलो करके उनकी जैसी सेहत व ग्लोइंग स्किन पा सकती है।

Related News