23 APRTUESDAY2024 6:12:12 AM
Nari

धनतेरस: झाड़ू खरीदने से पहले जरूर करें इन बातों पर गौर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Nov, 2021 01:43 PM
धनतेरस: झाड़ू खरीदने से पहले जरूर करें इन बातों पर गौर

आज पंचपर्व का पहला त्योहार यानि धनतेरस है। इस शुभ दिन पर कुछ खास चीजें खरीदना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस अवसर पर खरीदी चीजों से जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। धनतेरस के शुभ अवसर पर देवी लक्ष्मी का प्रतीक माने जाने वाला झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। मगर इसे खरीदे पर कुछ बातों का खास ध्यान देने की जरूरत होती है। नहीं तो देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वे खास बातें...

PunjabKesari

झाड़ू खरीदने का महत्व

झाड़ू के देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से घर से दरिद्रता दूर होती है। मान्यता है कि धनतेरस के अवसर पर नई झाड़ू खरीदने से कर्ज से छुटकारा मिलता है। ऐसे में इस खास मौके पर घर नया झाड़ू लाने की परंपरा है।

प्लास्टिक का झाडू खरीदने की गलती ना करें

आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के झाड़ू बिकते हैं। इनमें से प्लास्टिक का झाड़ू लोगों को काफी पसंद आता है। मगर धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस के शुभ अवसर पर प्लास्टिक की चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए आप भी इस दिन प्लास्टिक का झाडू खरीदने से बचें।

PunjabKesari

टूटी हुई सिकों वाला झाडू ना खरीदें

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग खासतौर पर इसे खरीदने जाते हैं। इसलिए इसे खरीदने समय इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू कही से खराब या ये टूटी हुई सिकों वाला ना हो। दरअसल, टूटी सिकों वाला झाड़ू खंडित माना जाता है। ऐसे में ऐसा झाड़ू खरीदने पर धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

ऐसी हो झाड़ू

धनतेरस पर हल्की नहीं बल्कि घनी फूलावाली झाड़ू खरीदें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, झाड़ू जितनी घनी होगी जीवन में उतनी ही सकारात्मक आएगी।

संख्या में खरीदे झाड़ू

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र अनुसार धनतेरस के द‍िन 3 झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही जोड़े में यानि 2 या 4 झाड़ू खरीदने की गलती ना करें।

PunjabKesari

धनतेरस पर ऐसे करें झाड़ू की पूजा

धार्मिक मान्यताओं अनुसार झाड़ू को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। इसलिए इसे धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदने के बाद इस्तेमाल करने की जगह पर इसकी पूजा करें। इसके लिए झाड़ू पर सफेद रंग का धागा बांधें और पूजा करें। उसके बाद इसे छिपाकर रखें। झाड़ू को अगले दिन ही इस्तेमाल करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

. घर पर झाड़ू खड़ा करके रखने से बचें। इसे हमेशा जमीन पर लेटा कर ही रखें।

. झाड़ू पर पैर लगाने या इसके ऊपर से निकला भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नहीं तो घर की बरकत में कमी आ सकती है।

. इसके साथ ही झाड़ू को हमेशा छिपाकर ही रखना चाहिए। मान्यता है कि झाड़ू पर किसी की नजर नहीं पड़नी चाहिए।

 

 

Related News