26 APRFRIDAY2024 10:02:06 PM
Nari

घर की रानी को बीमार कर सकते हैं किचन के 7 वास्तु दोष

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Apr, 2019 06:38 PM
घर की रानी को बीमार कर सकते हैं किचन के 7 वास्तु दोष

किचन के वास्तु दोष : वास्तु के अनुसार किसी भी घर की आर्थिक स्थिति कैसी है इसमें रसोईघर की भी खास भूमिका होती है। चूंकि घर की गृहिणियां किचन में ज्यादा समय व्यतीत करती हैं इसलिए यहां के वास्तुदोष का असर भी उनपर ही अधिक होता है। ऐसे में जरूरी है रसोईघर का वातावरण और वास्तु ठीक हो। अगर आप यह सोच रहे है कि किचन का वास्तु दोष कैसे दूर करे तो आज हम आपको किचन से जुड़े वास्तु टिप्स बताएंगे, जो ना सिर्फ आर्थिक परेशानी दूर करेंगे बल्कि इससे घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

महिलाओं पर होता है यह असर

वास्तु के अनुसार, अगर किचन का वास्तु ठीक ना होने पर महिलाओं के स्वभाव में चेंज आता है। इससे वह चिड़चिड़ी और गुस्सैल हो जाती है। साथ ही इससे उन्हें बैचेनी भी महसूस होती है। किचन का वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए रात को सोते समय वहां कपूर जलाना चाहिए। इससे सभी किचन में वास्तु दोष खत्म हो जाएंगे।

PunjabKesari

किचन का वास्तु दोष दूर करने के उपाय
ना लगाएं ऐसे पत्थर

किचन के प्लेटफार्म और फर्श पर आजकल पत्थर लगाने का ट्रैंड काफी देखने को मिल रहा है। आमतौर पर लोग गंदगी से बचने के लिए किचन में प्लेटफॉर्म या फर्श पर काले रंग का ग्रेनाइट लगवाते हैं लेकिन काले रंग का पत्थर वास्तु दोष उत्पन्न करता है। साथ ही इससे धनहानि और नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसकी बजाए आप पिंक, रेड, ब्राउन या अन्य पेस्टल कलर का पत्थर लगवा सकते हैं। अगर रसोईघर में पहले से काले रंग का पत्थर लगा ही हुआ है तो छोटे आर्टिफिशियल पौधे या गमले को किचन में डैकोरेट करें, ताकि वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाए।

साफ-सफाई का विशेष रखें ध्यान

रसोईघर में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का निवास होता है इसलिए किचन में साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं अक्सर लोग रात को गंदे व झूठे बर्तनों को यूं ही छोड़ देते हैं लेकिन यह भी रसोई वास्तु दोष का कारन बनता है । इससे आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप किचन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। इसके अलावा किचन में तवे का इस्तेमाल करने के बाद ठंडा होने पर उसको साफ कर दें।

PunjabKesari

नुकीली चीजें न रखें सामने

काम करने में परेशानी ना हो इसलिए महिलाएं छुरी, कांटे या नुकीली वस्तुएं बाहर ही रख देती है, ताकि उन्हें ढूंढने में मुश्किल ना हो। मगर इससे ना सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि इससे परिवार के सदस्यों पर बुरा आसर भी पड़ता है। ऐसे में किचन की चीजों को बाहर रखने की बजाए दराज में रखें।

जाला न लगने दें

वैसे तो किचन के वास्तु के अनुसार, घर के किसी भी कोने में जाला नहीं लगा होना चाहिए लेकिन किचन में जाला होने से महिलाओं को बीमारियो का सामना करना पड़ता है। साथ ही इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है इसलिए अपने घर की सुख-शांति के लिए मकड़ी के जाले को किचन को हमेशा दूर ही रखें।

PunjabKesari

खराब नल तुरंत ठीक कराएं

अगर आपकी किचन की नल खराब है तो उसे जल्दी ठीक करवा लें वरना आपको बिजनेस व नौकरी दोनों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही काफी पुरानी हो चुकी टोंटी या जंग नले नल को भी बदल लेना चाहिए। किचन वास्तु के अनुसार खराब नल के होने से घर में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

ऐसी होनी चाहिए किचन की दिशा

किचन वास्तु दिशा के अनुसार, घर की किचन को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवाएं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन बनवाना भी शुभ होता है। साथ ही शौचालय भी रसोईघर से दूर बनाना चाहिए वरना घर की महिलाएं परेशान रह सकती हैं।

खुली रखें खिड़कियां

रसोईघर की खिड़कियां हमेशा खुली रखनी चाहिए, ताकि ताजी हवा आ सके। इससे वातावरण भी खुशनुमा रहता है और महिलाएं का तनाव भी दूर होता है। साथ ही खिड़की इस तरह बनवाएं कि सूरज की किरणें सीधी किचन पर पड़ें।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News