28 APRSUNDAY2024 5:42:09 AM
Nari

Khushi ने बेबी पिंक लंहगे के साथ पहना प्रिंसेस स्लीव्स वाला ब्लाउज, लड़कियों को आया बहुत पसंद

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Dec, 2023 07:39 PM
Khushi ने बेबी पिंक लंहगे के साथ पहना प्रिंसेस स्लीव्स वाला ब्लाउज, लड़कियों को आया बहुत पसंद

बोनी और श्रीदेवी कपूर की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर ने भी बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। शाहरुख की बेटी सुहाना के साथ खुशी का भी आर्चीज मूवी में डेब्यू रहा। मूवी की स्क्रीनिंग पर जहां सुहाना रेड ड्रेस में लाइमलाइट बटौर रही थी, वही ख़ुशी भी अपनी लुक में काफी पसंद की गई। ख़ुशी ने अपनी दिवंगत मां का सालों पुराना गाउन पहना थे और बेटी को मां के कपड़ों में देखकर fans काफी खुश हुए । श्रीदेवी ने यह गाउन आईफा अवॉर्ड्स में पहना था। यह गाउन शिमरी ऑफ शोल्डर था। लोगों को खुशी के नैन-नक्श काफी हद तक मां श्रीदेवी से मिलते हैं। ड्रेसअप की बात करें तो खुशी को वेस्टर्न और देसी दोनों ही ड्रेसेज सूट करती हैं चलिए उनकी बेस्ट लुक दिखाते हैं।

PunjabKesari

अपने चाचू के घर रखी दीवाली पार्टी पर गई थी। जहां खुशी, मनीष मल्होत्रा का बेबी पिंक लंहगा पहनकर गई थी। पूरे लहंगे पर व्हाइट चिकनकारी वर्क था और इसकी स्लीव बड़ी डिफरेंट थी। ऑफ शोल्डर ब्लाउज पर वाल्यूम नेट की की स्लीव्स  लगी थी।

PunjabKesari

वहीं इस बार मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में खुशी कपूर, मनीष का डिजाइन किया लहंगा पहनकर आई थी। मैहरून कलर के लहंगे के साथ खुशी ने गोल्डन ब्लाउज कैरी किया लेकिन दुपट्टा कैरी नहीं किया था। 

PunjabKesari

साड़ी में भी खुशी कपूर बहुत सुंदर लगती हैं। एक इवेंट में उन्होंने अर्पिता मेहता की लाइट पिंक साड़ी पहनी थी। जिसके साथ गोल्डन मिरर वर्क ब्लाउज था। ये लुक भी काफी दिन लाइमलाइट में रहा था।

PunjabKesari

अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में भी खुशी कपूर गजब की खूबसूरत लग रही थी। हैवी वर्क वाले व्हाइइट लहंगे के साथ मैचिंग स्लीवलेस चोली और चोकर सेट खुशी की लुक को कंप्लीट कर रही थी।

PunjabKesari

बोल्ड लुक दिखाने में भी खुशी पीछे नहीं है। मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में खुशी ब्लैक शिमरी ड्रेस पहने ओरी के साथ पोज देते दिखी थी।

PunjabKesari

Related News