
फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है। श्राद्ध खत्म होते ही नवरात्रि, डांडिया या गरवा उत्सव, दिवाली, दशहरा, जैसे त्यौहारों का मेला लग जाएगा। ऐसे में लड़कियों ने अभी से फेस्टिवल सीजन की तौयारी शुरू कर दी है। हम भी आज आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के कुछ बेस्ट लहंगा लुक्स दिखाएंगे जिनसे आप अपकमिंग फेस्टिवल के लिए आइडियाज ले सकती हैं।

भले ही करिश्मा फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन फैशन के मामले में वह आज भी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन लहंगा लुक्स...

पेस्टल कलर की सीक्विन्ड लहंगे में करिश्मा कपूर

करिश्मा का ब्रोकड कुर्ते के साथ लहंगे सेट फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

अगर आप कुछ हल्का-फुल्का ट्राई करना चाहती हैं तो करिश्मा की तरह बनारसी प्रिंट लहंगा भी पहन सकती हैं।

एम्ब्रायडर्ड आइवरी और डबल स्लिट फ्लोर लेंथ लहंगा भी आप फेस्टिव सीजन के लिए चुन सकती हैं।

डांडिया या गरबा नाइट के लिए आप करिश्मा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

ऑफ व्हाइट पिंक सिल्क लहंगा कमीज में करिश्मा कपूर।

Taffeta सिल्क लहंगा चोली में करिश्मा

मॉर्डन लुक चाहिए तो आप करिश्मा की तरह ग्रे केप स्टाइल लहंगा ट्राई कर सकती हैं।
