
नारी डेस्क: आजकल कई लोग कच्ची हल्दी का शॉट सीधे पानी में मिलाकर पीने लगे हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा करने से हल्दी का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। बल्कि सही तरीका न अपनाया जाए तो शरीर इसे ठीक से एब्ज़ॉर्ब (absorb) ही नहीं कर पाता। हल्दी में मौजूद मुख्य तत्व कर्क्यूमिन (Curcumin)होता है। यही सूजन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को अंदर से ठीक रखने में मदद करता है। समस्या यह है कि कर्क्यूमिन शरीर में बहुत कम मात्रा में एब्ज़ॉर्ब होता है, खासकर जब आप इसे सिर्फ पानी के साथ लेते हैं।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेग तापमान... अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम
डॉक्टर की चेतावनी
डॉक्टर बताते हैं कि सिर्फ हल्दी का शॉट पीना लगभग बेकार है, क्योंकि शरीर इसका 90–95% हिस्सा बाहर निकाल देता है। यानी आप रोज़ पी रहे हैं, लेकिन फायदा नाममात्र का मिल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार हल्दी को असरदार बनाने के लिए इसमें दो चीज़ें ज़रूर जोड़नी चाहिए जैसे पहली काली मिर्च (Black Pepper) इसमें मौजूद पाइपेरिन (Piperine) कर्क्यूमिन के एब्ज़ॉर्प्शन को 2000% तक बढ़ा देता है। बिना काली मिर्च के हल्दी अधूरी मानी जाती है। दूसरा है घी या कोई हेल्दी फैट इसमें कर्क्यूमिन फैट-सॉल्युबल होता है, यानी बिना घी के शरीर इसे अच्छे से नहीं सोख पाता।
हल्दी का सेवन करने का सही तरीका
अगर आप हल्दी का शॉट लेना चाहते हैं तो ½ चम्मच हल्दी, एक चुटकी काली मिर्च, ½ चम्मच देसी घी, हल्का गुनगुना पानी या दूध इसे अच्छे से मिलाकर पिएं। ध्यान रखें कि खाली पेट बहुत ज़्यादा हल्दी न लें, गैस, पित्त, पथरी या प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से पूछकर लें। हल्दी तभी दवा बनती है जब उसके साथ काली मिर्च और थोड़ा फैट हो। वरना आप रोज़ पीकर भी उसका पूरा फायदा नहीं उठा पाएंगे।