27 APRSATURDAY2024 6:02:32 PM
Nari

नहीं बढ़ते नाखून तो इस्तेमाल करें Jojoba Oil, तेजी से होने लगेगी Nails की ग्रोथ

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Nov, 2023 12:19 PM
नहीं बढ़ते नाखून तो इस्तेमाल करें Jojoba Oil, तेजी से होने लगेगी Nails की ग्रोथ

चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ हाथों की सुंदरता भी जरुरी है। हाथों की सुंदरता की बात करें तो उसमें नाखून भी सबसे पहले आते हैं। महिलाएं नाखूनों पर तरह-तरह की नेल पॉलिश लगाती हैं। इसके अलावा लंबे नाखून भी उनकी पहली पंसद होते हैं लेकिन कुछ महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके नाखूनों की ग्रोथ नहीं होती और यह कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने नाखूनों की ग्रोथ अच्छी कर सकते हैं। जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करके आप अपने नाखूनों की ग्रोथ कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसका इस्तेमाल आप अपने नाखूनों पर कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं....

कैसे करें इस्तेमाल? 

. इस तेल को लगाने से पहले नाखूनों से नेल पॉलिश हटाएं। 

. फिर बोतल को कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में रखकर जोजोबा ऑयल को हल्का गर्म करें। 

PunjabKesari

. डॉपर या फिर रुई का इस्तेमाल करके प्रत्येक नाखून पर जोजोबा ऑयल की बूंदें लगाएं। इससे नाखून की त्वचा पर मालिश करें। 

. अपनी उंगलियों से कुछ मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में तेल के साथ मसाज करें। 

. बाद में नाखूनों पर इसे रात भर के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सुबह अपने नाखून  साफ कर लें। 

तेल लगाने के फायदे 

क्यूटिकल्स बनेंगे मुलायम 

नाखूनों पर सूखे, खुरदरे क्यूटिकल्स होने के कारण ग्रोथ में बाधा डल सकती है। ऐसे में आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित क्यूटिकल्स की इस तेल के साथ से मालिश करने से यह मॉइश्चराइज होंगे और सूखेंगे व फटेंगे भी नहीं। 

PunjabKesari

 ब्लड सर्कुलेशन होगा ठीक 

नाखूनों की ग्रोथ के लिए इनका हेल्दी होना जरुरी है। ऐसे में जोजोबा ऑयल इनकी ग्रोथ में मदद करता है। नाखूनों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इससे नाखूनों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और इनकी ग्रोथ भी होती है।

नाखून बनेंगे मजबूत 

जोजोबा ऑयल में विटामिन-ई, बी कॉम्पलेक्स, जिंक, कॉपर जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो नाखूनों की ग्रोथ के लिए बहुत जरुरी होता है। यह तेल एक मॉइश्चराइजर के रुप में कार्य करता है और नाखूनों की सूखी परत भी दूर करता है। नाखूनों को हाइड्रेट करने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

फंगल इंफेक्शन होगी दूर 

नाखूनों में फंगल इंफेक्शन होना एक आम बात है इसके कारण नाखूनों की ग्रोथ भी कम होती है। जोजोबा ऑयल में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं यह फंगल गुण संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इस तेल की कुछ बूंदें प्रभावित नाखूनों पर लगाएं इससे फंगस की ग्रोथ कम होगी। इस बात का ध्यान रखें कि नेल फंगस के गंभीर मामलों में आप एक्सपर्ट्स की सलाह से ही इस तेल का इस्तेमाल करें। 

Related News