29 MARFRIDAY2024 2:54:36 PM
Nari

प्यार की मिसाल: आम इंसान से शादी करेंगी Princess Mako, मोहब्बत की खातिर छोड़ा राजघराना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Oct, 2021 12:03 PM
प्यार की मिसाल: आम इंसान से शादी करेंगी Princess Mako, मोहब्बत की खातिर छोड़ा राजघराना

सालों के विवाद के बाद जापान की राजकुमारी माको (Princess Mako) 26 अक्टूबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड केई कोमुरो (Kei Komuro) से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बता दें कि प्रिंसेस माको को मंगेतर एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में राजकुमारी ना सिर्फ शाही महिलाओं से जुड़े स्टीरियोटाइप तोड़ रही हैं बल्कि वह पूरी दुनिया के सामने प्यार की अनोखी मिसाल भी कायम कर रही हैं। उन्होंने अपने प्यार के लिए राजपाट, शाही शानो-शौकत तक छोड़ने का फैसला कर लिया है।

कौन है प्रिंसेस माको?

प्रिंसेस माको प्रिंस फुमिहितो और राजकुमारी किको की पहली संतान और बड़ी बेटी और जापानी शाही परिवार की सदस्य हैं। वह सम्राट नारुहितो की भतीजी और सम्राट एमेरिटस अकिहितो और महारानी एमेरिटा मिचिको की सबसे बड़ी पोती हैं।

PunjabKesari

आम इंसान से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

राजकुमारी माको और केई कोमुरो की मुलाकात 2012 में टोक्यो में इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। तभी दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने साल 2017 में उन्होंने शादी करने की घोषणा कर दी थी। हालांकि पहले दोनों की शादी 2018 में होने वाली थी लेकिन कोमुरो की मां का कुछ आर्थिक विवाद चल रहा था, जिस वजह से दंपत्ति की शादी नहीं हो पाई।

प्यार के लिए छोड़ी राजगद्दी

प्रिंसेस माको ने अपने प्यार के लिए शाही परिवार के सदस्य का दर्जा छोड़ने का भी फैसला कर लिया था। शाही घरेलू कानून के अनुसार शादी के बाद वह आम हो जाएंगी।

लाखों डॉलर लेने से भी किया इंकार

दरअसल, जापानी कानून के तहत, शाही परिवार की महिला अगर किसी आम आदमी से शादी करती है तो वह शादी रुतबा खो देती जबकि पुरुषों के लिए यह कानून लागू नहीं होता। राज परिवार छोड़ने वाले सदस्यों को एक तय रकम दी जाती है। प्रिंसेस को 150 मिलियन येन ( करीब 13.5 लाख डालर/ दस करोड़ रुपए) मिलने थे लेकिन प्रिंसेस ने उसे भी छोड़ने का फैसला कर लिया। वहीं, सरकार भी राजकुमारी के भुगतान छोड़ने के फैसले से सहमत है।

PunjabKesari

शादी के बाद यह दंपती अमेरिका में बसने की बना रहा है योजना

खबरों के मुताबिक, राजकुमारी माको अपने पति के साथ शादी के बाद अमेरिका में बसने की प्लानिंग कर रही हैं। दरअसल, उन्हें हाल में न्यूयार्क में एक साथ देखा गया।

प्रेमी कोमुरो के लिए ठुकरा चुकी हैं कई रिश्ते

अपने सहपाठी से शादी करने के लिए माको शादी के 7 प्रस्तावों को ठुकरा चुकी हैं। राजकुमारी माको ने बताया कि केई कोमुरो ने उन्होंने दिसंबर 2013 में एक डिनर के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने लंबे समय तक अपने प्यार को छिपाकर रखा। फिर राजकुमारी ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई पूरी करने चली गई। जब वह वापिस लौटी तो दोनों ने शादी की घोषणा कर दी।

कौन है केई कोमुरो?

राजकुमारी के प्रेमी केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं, जो स्कीइंग (skiing), वायलिन बजाने और कुकिंग में माहिर हैं। कामुरो बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं और समुद्रतटों पर टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं। फिलहाल कामुरो एक लॉ कंपनी में काम करते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले उनकी बुआ राजकुमारी सयाको राजघराने की ऐसा आखिरी सदस्य थीं, जिन्होंने 'राजकुमारी' की पदवी को छोड़ दिया था  राजुकमारी सयाको ने साल 2005 में राजधानी टोक्यो के एक अधिकारी संग शादी की। दोनों एक दूसरे का साथ पढ़ते थे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

Related News