19 APRFRIDAY2024 9:52:35 AM
Nari

अमिताभ की नातिन नव्या के साथ रिलेशन में हैं मिजान? पिता जावेद ने बताई सच्चाई

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 10 Feb, 2021 12:40 PM
अमिताभ की नातिन नव्या के साथ रिलेशन में हैं मिजान? पिता जावेद ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अमिताभ बच्चन और उनका परिवार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहता ही है। कभी उनका परिवार कहीं स्पॉट होता है तो वहीं कभी वह अपनी बेटी के कारण सुर्खियों में छा जाते हैं। बिग बी की बेटी बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनके चर्चे हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में रहते हैं। इन दिनों मीडिया हाइलाइट्स में छाई हुई हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा। अब भई छाए भी क्यों न? नव्या इस बार जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के कारण खबरों में चल रही है। 
PunjabKesari

रिलेशनशिप को लेकर हैं चर्चा 

दरअसल नव्या और मिजान की रिलेशन की खबरें कोई नई नहीं हैं। दोनों अकसर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते दिखाई देते हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है।  इतना ही नहीं दोनों कईं बार एक साथ स्पॉट भी किए गए हैं। ऐसे में फैंस यह क्यास लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशन में हैं। अब इन खबरों पर जावेद जाफरी ने भी चुप्पी तोड़ी है। 

जावेद जाफरी ने बताई सच्चाई

PunjabKesari

बेटे के रिलेशन की खबरों पर हाल ही में जावेद जाफरी ने भी चुप्पी तोड़ते अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मीजान और नव्या सिर्फ दोस्त हैं। दोनों स्कूल टाइम से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ में बड़े हुए हैं। जावेद जाफी ने आगे कहा, 'लोगों को बस कॉन्टेंट चाहिए। अच्छे दोस्ते होने का मतलब हमेशा अलग निकाला जाता है। बच्चे साथ में बड़े हुए हैं। मेरी बेटी और नव्या स्कूल के दिनों से दोस्त हैं।' जावेद ने अपनी इंटरव्यू में आगे कहा ,'उनका दोस्तों का कॉमन ग्रुप है। यहां तक कि सारा अली खान और मिजान भी एक ही स्कूल में थे। वो घर आते थे, रात के 3 बजे तक मस्ती करते थे। वो हमेशा साथ रहते हैं इसलिए उनका नाम एक-दूसरे से जोड़ना आसान है।'

PunjabKesari

नव्या संग रिश्ते पर बोले थे मिजान 

आपको बता दें कि इससे पहले इस पर मिजान भी खुलकर बात कर चुके हैं और एक बार उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई रिलेशनशिप ही नहीं है तो मैं इसे मानूं क्यों ? सिर्फ ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड डेटिंग रिलेशनशिप ही नहीं होते, बल्कि दोस्ती का भी एक रिलेशनशिप होता है, अगर दो दोस्त साथ में स्पॉट हो रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Related News