27 APRSATURDAY2024 8:01:40 AM
Nari

कहीं सच तो नहीं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी? World War-III की ओर बढ़ रहा रूस-यूक्रेन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 Feb, 2022 05:48 PM
कहीं सच तो नहीं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी? World War-III की ओर बढ़ रहा रूस-यूक्रेन

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच कई लोगों की मौत हो चुकी हैं तो बहुत से लोग घायल हैं। आलम यह है कि लोगों को अपनी घर छोड़कर जमीन के नीचे, बंकर या शेल्डर में छिपना पड़ रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि अब तक रूसी हमले में कारण करीब 137 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 316 लोग घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि रूस-यूक्रेन की लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है।

PunjabKesari

इसी बीच, विश्व के महान एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस (Nostradamus) की एक भविष्यवाणी खूब वायरल हो रही है, जिसमें तीसरे युद्ध की बात कही गई है। फ्रांस में जन्मे भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस' ने रहस्मयी वाक्यों में कई भविष्यवाणियां लिखी हैं, जिसे क्वाट्रेन्स (चौपाई) कहा जाता है। उन्होंने 6 हजार 338 भविष्यवाणियां की है, जिनमें हिटलर की मौत, 9/11 हमले, फ्रांस क्रांति और परमाणु हथियार से तबाही जैसी घटनाएं शामिल है। उनकी मौत 2 जुलाई, 1566 को हो गई थी लेकिन उन्होंने अपनी चौपाईयों में दुनिया के अंत तक की भविष्यवाणियां की है। वहीं,  साल 2022 में परमाणु बम फटने और धरती पर तबाही के संकेत दिए हैं। 

रूस और यूक्रेन से जुड़ी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

1. उनके जानकारों का कहना है कि कि साल 2022 में एक विनाशकारी परमाणु बम फटेगा, जिससे जलवायु परिवर्तन होगा और धरती का मौसम बदल जाएगा। बता दें कि हाल ही में कुछ विशेज्ञषों ने रूस द्वारा कब्जे में लिए गए यूक्रेन के चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर खतरे की आशंका जताई थी।

2. बता दें कि उन्होंने अपनी चौपाई में तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा था कि सभी अपने रंग और मूल उत्पत्ति के आधार में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। हर तरफ रक्तपात, महामारियां, अकाल, सूखा, भूख और युद्ध का मंजर होगा। वहीं, III विश्व युद्ध में चीन के रासायनिक हमले से एशिया में भारी तबाही होगी।

PunjabKesari

3. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा थी कि आसमान से एक एस्ट्रोनाइट गिरने की वजह से समुद्र में लहरें उठेंगी जिससे कई देश डूब जाएंगे। ऐसा युद्ध और अशांति भरे माहौल के कारण होगा।

4. साथ ही उन्होंने कहा था कि तीसरे एंटी-क्राइस्ट पैदा हो जो इस युद्ध का कारण बनेगा। बता दें कि इससे पहले उन्होंने हिटलर और नेपोलियन को एंटी-क्राइस्ट कहा था। तो क्या मौजूदा स्थिति में तीसरे एंटी-क्राइस्ट के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर तो इशारा नहीं कर रही।

कोरोना वायरस को लेकर भी की थी भविष्यवाणी

गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना वायरस फैलने के समय में ऐसी खबरें फैली थी कि उन्होंने इसकी भविष्याणी  करीब 465 साल पहले यानि 15वीं शताब्दी में ही कर दी थी। नास्त्रेदमस ने रहस्मयी वाक्यों में कई भविष्यवाणियां लिखी हैं। उनकी एक चौपाई, 2:53 में कोरोना वायरस का जिक्र किया गया है, जिसके मुताबिक समुद्र किनारे बसे एक शहर में महामारी फैलने की बात कही गई है। बता दें कि चीन का वुहान एक भू-भाग है, जिसकी सी-फूड मार्कीट भी समुद्र किनारें लगती है, जैसा कि उनकी किताब में लिखा गया है।

PunjabKesari

अब कुल मिलाकर देखा जाए तो नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही हैं। तो क्या सचमुच देश तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा है। अगर ऐसा है तो दुनिया को तीसरी विश्व युद्ध के लिए पहले ही तैयार हो जाना चाहिए।

Related News