24 APRWEDNESDAY2024 1:32:29 PM
Nari

Independence Day: बच्चों के लिए बनाएं इंस्टेंट Indian Flag Cookies

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Aug, 2021 12:01 PM
Independence Day: बच्चों के लिए बनाएं इंस्टेंट Indian Flag Cookies

अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास और अलग बनाने की सोच रही हैं तो ट्राईकलर कुकीज ट्राई कर सकती हैं। बनाने में आसान होने के साथ यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है। साथ ही आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं और हर रोज चाय के साथ ले सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी...

सामग्री (सर्विंग 3 - 4)

मक्खन - 250 ग्राम
शुगर - 200 ग्राम
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
वनिला एक्सट्रेक्ट - 
अंडे - 4
मैदा - 400 ग्राम
फूड कलर (नारंगी, हरा)
एग व्हाइट
सफेद चॉकलेट - 50 ग्राम
ब्लू कैंडी कलर

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. एक बाउल में मक्खन, चीनी,  नमक, वनिला एक्सट्रेक्ट, अंडे, मैदा डालकर मुलायम नरम आटा गूंथ लें। इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
2. फिर आटे को 3 बराबर भागों में बांट लें। एक भाग को सादा छोड़ दें। दूसरे भाग में नारंगी और तीसरे भाग में हरा ऑर्गेनिक फूड कलर मिलाएं।
3. अब प्रत्येक भाग को बेलन से बेलकर चपटा करें, जब तक कि यह समान न हो जाए।
4. बिना रंग के भाग को हरे रंग के आटे पर और उसके ऊपर नारंगी रंग का आटा लगाकर प्लास्टिक रैप से लपेट दें।
5. 30 मिनट के लिए फ्रिज करके इसे आयताकार आकार में काट लें।
6. इसे बेकिंग ट्रे में डालकर ओवन को 350 °F/180 °C पर प्रीहीट करें। फिर कुकीज को 13-15 मिनट तक बेक करें।
7. एक मिक्सिंग बाउल में 50 ग्राम व्हाइट चॉकलेट, ब्लू कैंडी कलर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
8. जब वे ठंडे हो जाएं तो पाइपिंग बैग में नीले रंग की आइसिंग डालकर अशोक च्रक बना लें।
9. लीजिए आपकी तिरंगा कुकीज बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

PunjabKesari

Related News