19 APRFRIDAY2024 3:31:10 AM
Nari

भारत के इस शहर में ले सकते है आप स्कॉटलैंड का मजा

  • Updated: 07 Aug, 2017 05:45 PM
भारत के इस शहर में ले सकते है आप स्कॉटलैंड का मजा

वैसे तो घूमने के लिए भारत में बहुत सी जगहें है लेकिन फिर भी वीकेंड का प्लान करते समय आपको विदेशों के स्कॉटलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी जैसे शहर याद आ जाते है। बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि भारत में भी कई ऐसा जगह है जोकि विदेशों से किसी भी मामले में कम नहीं। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहें जहां पर आप स्कॉटलैंड का मजा ले सकते है। हम बात कर रहें है भारत के शहर शिलांग की।

PunjabKesari

भारत का शिलांग शहर 
गुवाहाटी से करीब 100 कि.मी की दूरी पर बसा शिलांग शहर भारत के पूर्व का स्कॉटलैंड माना जाता है। प्रकृतिक नजारों से घिरा ये शहर मेघालय स्टेट की राजधानी है। इस शहर में जाते हुए आप जंगल, पहाड़ों पर घनी झाडि़यां, अनानास और पान के पेड़ो अद्भुत नजारा देख सकते है। समुद्र तट से 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस शहर में खुबसूरत झील, झरनों के अलावा बर्फ से ढकी पहाडि़यां देखने को मिलती है। इस जगह बारिश का मौसम सालभर रहता है। हिल स्टेशन के रुप में पहचाने जाने वाले इस शहर में हर साल बहुत से फॉरेनर्स घूमने आते है। इसके अलावा इस शहर में भारत के सबसे बेहतरीन गोल्फ कोर्स और पोलो के मैदान बने हुए है जो आपको बस यहीं पर देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

1. वार्ड लेक
बोटिंग के लिए फेमेस ये झील आर्टिफिशियल झील राजभवन के नजदीक बनी हुई है। इस झील के उपर बना हुआ पुल घोड़े की नाल के आकार का है। इसके पास में ही बहुत खुबसूरत बोटानिकल गार्डन और म्यूजियम बने हुए हैं। इसके अलावा इससे थोड़ी ही दूरी पर लेडी हैदरी पार्क बना हुआ है जोकि जापानी गार्डन की तर्ज पर डिजाइन कियी गया है।

PunjabKesari

2. बटरफ्लाई म्यूजियम
शिलांग के बटरफ्लाई नाम के इस म्यूजियम में भारत और विदेश में पाई जाने वाली बटरफ्लाई देखने को मिलती है। यहां पर माउंटेड बटरफ्लाई और बीटल भी देखने को मिलते है। इसके इलावा इसके आस-पास आप घूमने का मजा भी ले सकते है। यहां के मार्केट में आप आम निवासियों को रंग-बिरंगे कपड़े पहने देख सकते है। इसके अलावा इस मार्केट से आप अपने घर के लिए बहुत सा डैकोरेटिव समान खरीद सकते है।

PunjabKesari 

3. शिलांग पीक
भगवान के स्थान के नाम से जाना जाने वाला शिलांग पीक शिलांग से 10 कि.मी की दूरी पर स्थित है। ये जगह करीब 1960 मीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। यहां से आप पूरे शिलांग को आप आराम से देख सकते है। यहां पर फूलों से भरा एक बगीचा बना हुआ है जो शिलांग की खुबसूरती को और बढ़ा रहा है। वैसे तो ये जगह वायुसेना के अधिन है लेकिन पर्यटक इजाजत लेकर अंदर जा सकते है।

PunjabKesari

4. एलिफेंट फाल्स
12 किलोमीटर दूर पर बना दुनिया का प्रसिद्ध झरना दर्शनीय स्थल के तौर पर जाना जाता है। चट्टानों के बीच बहता ये झरना अपनाी खुबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। नवम्बर से मई के बीच में ये झरने सूख जाता है और अक्टूबर में इस झरने का नजारा देखने लायक होता है। इसके अलावा इससे थोड़ी दूरी पर बना क्रीनोलाइन फाल्स बहुत ही सुंदर है। स्वीमिंग पूल की तरह बने इस फॉल्स के चारों तरफ आर्किड, बोनसाई, रॉकपूल और वाटर फिली बना हुई है। ये झरने आपको स्कॉटलैंड की याद दिला देते है। 

PunjabKesari

5. गोल्फ क्लब
शिलंग का ये गोल्फ कोरस बारत का सबसे बड़ा और बेहतरीन गोल्फ कोरस है। इस क्लब में 18 होल गोल्फ कोर्स और एक पोलो ग्राउंड है। इस कल्ब को 1898 में बनाया गया था। रोडोडेडोन के पेड़ और मखमली घास से भरा ये कोरस शिलांग की खुबसूरती को और बढ़ा देता है। इससे 64 कि.मी की दूरी पर गर्म पानी से बना सल्पर झील भी देखने लायक है। ये झील मशहूर हेल्थ रिजार्ट जैकरेम के साथ बना हुई है।

PunjabKesari

6. चेरापूंजी और मसयंरम
शिलांग से 55 कि.मी की दूरी पर हिन्दूओं का प्रसिद्ध मंदिर बना हुआ है। प्राकृतिक शिवलिंग अट्रेक्शन का ये शहर में सबसे ज्यादा बारिश होती है। यहां पर बनी गुफा में मौजूद शिवलिंग पर प्राकृतिक रूप से पानी टपकता रहता है। इससे छोड़ी ही दूरी पर स्थित मसयंरम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश होती है।

PunjabKesari

Related News