25 APRTHURSDAY2024 8:10:36 PM
Nari

किचन में छिपे सबसे ज्यादा कीटाणु, इन चीजों की रोजाना करें सफाई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jul, 2021 01:33 PM
किचन में छिपे सबसे ज्यादा कीटाणु, इन चीजों की रोजाना करें सफाई

कहते हैं किचन में सेहत का राज छिपा होता है। ऐसे में खाना बनाने से पहले व बाद में किचन की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो गंदगी के कारण रसोईघर में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं किचन की 5 चीजों की सफाई का खास देने की जरूरत होती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में किचन की सफाई करने के बारे में बताते हैं...

किचन की सफाई वाला कपड़ा

गंदे कपड़े से किचन की सफाई करने से बैक्टीरिया फैलने व बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए हर बार सफाई के बाद किचन के कपड़े को साबुन से धोएं। इसके अलावा आप किचन की स्लैब को साफ करने के लिए कपड़े की जगह पर टिशू पेपर इस्तेमाल कर सकती है।

PunjabKesari

किचन के दरवाजे और हैंडल भी करें साफ

किचन के दरवाजे, फ्रिज और अलमारी के हैंडल पर सबसे अधिक कीटाणु होते हैं। ऐसे में इन्हें बार-बार छूने से संक्रमण हो सकता है। ऐसे में इन चीजों की सफाई का भी ध्यान रखें। इसके लिए गर्म पानी में साबुन मिलाकर कपड़े से साफ करें।

सिंक की सफाई का रखें ध्यान

अक्सर महिलाएं बर्तन तो दिन में 2-3 बार साफ करती है। मगर सिंक की सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। मगर गंदे बर्तनों पर चिपके बैक्टीरिया बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। इसलिए रोजाना बर्तन धोने के बाद सिंक की साफ करें। इसके लिए गर्म पानी में साबुन मिलाकर सिंक पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें।

PunjabKesari

 

चाकू और चॉपिंग बोर्ड रोजाना करें साफ

खाने में चाकू व चॉपिंग बोर्ड का खासतौर पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसकी सफाई में लापरवाही करने से कीटाणुओं के पनपने का अधिक खतरा रहता है। इसलिए हर बार इसका इस्तेमाल करने के बाद साबुन से अच्छे से साफ करें। इसके साथ पके और कच्चे खाने के लिए अलग-अलग चाकू व चॉपिंग बोर्ड यूज करें।

डस्टबिन

किचन साफ रखने के लिए बहुत सी महिलाएं डस्टबिन रखती है। मगर इसमें सबसे ज्यादा गंदगी होती है। इसके कारण कीटाणु पनपने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए किचन के बारे सामान के साथ डस्टबिन की सफाई का भी ध्यान रखें। इससे बदबू ना आए इसके लिए हमेशा डस्टबिन का ढक्कन बंद रखें। इसे धोने के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस, बेकिंग सोडा, साबुन आदि इस्तेमाल कर सकती है।

 

 

Related News