27 APRSATURDAY2024 2:55:15 AM
Nari

प्यार के मामले में लक्की होती है तारीख 1 में जन्मीं लड़कियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Nov, 2021 02:48 PM
प्यार के मामले में लक्की होती है तारीख 1 में जन्मीं लड़कियां

हर किसी का नेचर अलग-अलग होता है। इसके पीछे का कारण पर पड़े अपनी राशि, जन्म तारीख व महीना हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार किसी भी महीने की 1 तारीख को जन्मीं लड़कियां बेहद ही निडर, समझदार व रोमांटिक होती है। ऐसे में ये जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर लेती है। इसके साथ ही इन्हें बेहद ही केयरिंग व रोमांटिक पार्टनर मिलता है।  

तारीख 1 में जन्मीं लड़कियां

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, किसी भी महीने के 1, 10 19 तारीख में जन्मीं लड़कियों का मूलांक 1 माना जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

उत्साहित

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद उत्साहित होती है। ऐसे में ये हर काम को खुशी से करती है। ऐसे में हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। इसके इस नेचर के चलते हर कोई इनका दोस्त बनने की कोशिश करता है।

PunjabKesari

लीडरशिप का गुण

तारीख 1 में जन्मीं लड़कियों में लीडरशिप का गुण होता है। वे हर काम को पूरी जिम्मेदारी से निभाती है। इसके साथ ही ये दूसरों की मदद करने से भी कतराती नहीं है। ऐसे में ये एक अच्छे लीडर के रूप में काम करती है।

निडर

ये लड़कियां स्वभाव से निडर होती है। ये किसी काम व परिस्थिति से डरने की जगह पूरी निडरता से सामना करती है।

चुनौतियों से खेलना पसंद

तारीख 1 में पैदा हुई लड़कियों को चुनौतियों से खेलना पसंद होता है। ये किसी भी काम करने में अपनी पूरी मेहनत व लगन लगा देती है। इसके साथ ही ये अपनी मंजिल को हासिल भी कर लेती है। ऐसे में ये करियर में ऊंचा नाम कमाती है।

PunjabKesari

जिंदादिल और खुशमिजाज

ये लड़कियां अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी से जीना पसंद करती है। वहीं इनके खुशमिजाज स्वभाव से लड़के जल्दी ही इनसे आकर्षित हो जाते हैं और इनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं।

रोमांटिक

प्यार के मामले में ये लड़कियां बेहद रोमांटिक होती है। एक बार प्यार हो जाने पर ये उसे पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।

सुखी वैवाहिक जीवन

ये लड़कियां रोमांटिक होने के साथ केयरिंग स्वभाव की भी होती है। ऐसे में ये पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बात का बखूबी ध्यान रखती है। इसक् बदले में इनका पार्टनर भी इन्हें बेहद प्यार करता है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती है।

PunjabKesari

बातूनी

ये लड़कियों बेहद ही बातूनी होती है। इनके बात करने का तरीका काफी अलग होता है। ऐसे में ये अपनी मीठी-मीठी बातों से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है।

फैशन के मुताबिक चलने वाली

इन लड़कियों को नई-नई चीजों को ट्राई करना, फैशन के हिसाब से चलना पसंद होता है। ऐसे में इनके स्टाइल का हर कोई दीवाना होता है।

समझदारी से लेती फैसले
 
ये लड़कियां किसी काम का फैसला लेने में जल्दबाजी की जगह धैर्य से काम लेती है। ये सूझ-बूझ से ही किसी काम का निर्णय लेती है।

ईमानदार

तारीख 1 में जन्मीं लड़कियां समझदार के साथ ईमानदार भी होती है। ये घर हो या ऑफिस अपनी समझदारी व ईमानदारी से हर काम को बखूबी तरीके से पूरा कर लेती है।

Related News