05 DECFRIDAY2025 2:50:44 PM
Nari

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनी मां, बेटे की फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Jun, 2025 10:45 AM
इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनी मां, बेटे की फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने दूसरी बार मां बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे की फोटो और नाम इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस खुशखबरी की घोषणा की है।

इलियाना ने शेयर की बेबी की पहली फोटो

इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नन्हें बेटे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। उन्होंने बेटे का नाम “कीनू राफे डोलन” बताया और जन्म की तारीख 19 जून 2025 भी फैंस के साथ साझा की। इस प्यारे पोस्ट के कैप्शन में इलियाना ने लिखा, "हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।" साथ ही उन्होंने नजर वाला इमोजी और लाल दिल भी साझा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

दूसरी बार मां बनने की खुशी

यह इलियाना के लिए दूसरी बार मां बनने का मौका है। उन्होंने पहले अगस्त 2023 में अपने पहले बेटे "कोआ फीनिक्स डोलन" का स्वागत किया था। अब लगभग दो साल बाद वह दूसरी बार मां बनी हैं और इस खुशी में उनके फैंस और दोस्त भी शामिल हो रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

इलियाना की इस खुशखबरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी और लिखा, "मुबारक हो ब्यूटीफुल।" वहीं अभिनेता करणवीर शर्मा ने भी उन्हें "बधाई हो मॉमी" कहा। उनके फैंस भी लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  ‘बिग बॉस शापित है’...शेफाली के निधन पर हिमांशी खुराना का भावुक पोस्ट, वहीं रश्मि देसाई भी सदमे में

दो साल पहले की थी शादी

इलियाना डिक्रूज ने दो साल पहले यानी 13 मई 2023 को अपने लंबे समय से चल रहे बॉयफ्रेंड माइकल डोलन से सीक्रेट शादी की थी। यह शादी काफी समय तक गुप्त रही, बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की बात सामने रखी थी।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी की खबरें और इस बार की खुशखबरी

कुछ समय पहले इलियाना को बेबी बंप के साथ देखा गया था, जिससे उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि तब उन्होंने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। अब आखिरकार खुद इलियाना ने इस खुशी को साझा कर अपने फैंस के दिलों में उत्साह भर दिया है।

इलियाना की इस नई खुशखबरी से उनके परिवार, दोस्त और फैंस बेहद खुश हैं और सभी उनके लिए ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं।  


 

Related News