23 APRTHURSDAY2026 10:19:34 AM
Nari

‘बिग बॉस शापित है’...शेफाली के निधन पर हिमांशी खुराना का भावुक पोस्ट, वहीं रश्मि देसाई भी सदमे में

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Jun, 2025 10:09 AM
‘बिग बॉस शापित है’...शेफाली के निधन पर हिमांशी खुराना का भावुक पोस्ट, वहीं रश्मि देसाई भी सदमे में

 नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जो ‘कांटा लगा’ गाने से खास पहचान बनाईं, अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी उम्र मात्र 42 साल थी। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को शोक में डाल दिया है।

हिमांशी खुराना ने जताया गहरा दुख, कहा – ‘बिग बॉस शापित है’

शेफाली जरीवाला और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने इस दुखद खबर पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेफाली के साथ एक पुरानी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “बिग बॉस… मुझे लगता है वह जगह शापित है।” उनके शब्दों में उनके दर्द और गम की झलक साफ नजर आई। साथ ही उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई। इस तस्वीर में दोनों खुश नजर आ रही थीं, लेकिन अब यह खुशी सदमे में बदल गई है।

रश्मि देसाई भी सदमे में, किया श्रद्धांजलि

बिग बॉस 13 की एक और कंटेस्टेंट और शेफाली की सहेली रश्मि देसाई ने भी इस दुख की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं। आप एक महान शख्सियत थीं और मैं अपने जज्बातों को शब्दों में नहीं बयां कर पा रही हूं। आप बहुत याद आएंगी, बहुत जल्दी चली गईं।”

ये भी पढ़ें:  15 साल की उम्र से मिर्गी का दर्द सहती रहीं शेफाली जरीवाला, सड़क पर, क्लास में.. कहीं भी गिर जाती थी..

मीका सिंह ने कहा – “दिल भारी है, यकीन नहीं हो रहा”

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर मीका सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपने गहरे दुख को साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है। हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्यारी दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गईं। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उनकी शालीनता, मुस्कान और जिंदादिली हमें हमेशा याद रहेगी। ओम शांति।”

शेफाली जरीवाला का निधन और परिवार का हाल

शेफाली जरीवाला का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

परिवार के सदस्य इस खबर से पूरी तरह टूट गए हैं। अस्पताल में उनकी मां लगभग बेहोश हो गईं और पति पराग त्यागी को अस्पताल के बाहर रोते हुए देखा गया। अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि उनके फैंस और साथ काम करने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। उनका काम और मुस्कान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
  

 
 

Related News